RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

गोपालगंज:राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के बीच जीवन सहायक उपकरण वितरण समारोह का आयोजन।

गोपालगंज/बिहार 21 फरवरी।आज प्रखंड मुख्यालय सिधवलिया में जिला पदाधिकारी मो0 मकसूद आलम के साथ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद, गोपालगंज डाॅ0 अलोक कुमार सुमन ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के लिए जीवन सहायक उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया।
इस समारोह सिधवलिया प्रखंड के कुल 200 वरिष्ठ नागरिकों के बिच कुल 889 सहायक उपकरणों जैसे कान का मशीन, घुटने का बेल्ट आदि का वितरण किया गया जिसकी लागत 11 लाख 77 हजार 662 रूपयें है।
यह समारोह एक महत्वपूर्ण कदम है जो वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को सुगम और सहायक बनाने के लिए आयोजित किया गया है। इसमें वृद्ध नागरिकों को उनकी जरूरतों के अनुसार उपकरण और सामग्री प्रदान किया गया ताकि उनका जीवन अधिक स्वतंत्र और आरामदायक हो सके।
उन्होंने विभिन्न विषयों पर अपनी बातें रखी और वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया।
इस योजना के तहत वितरित उपकरण और सामग्री वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को सजीव और सुखद बनाने में महत्वपूर्ण योगदान करेंगे। यह समारोह सामाजिक समरसता और सामूहिक सहयोग की भावना को मजबूत करेगा और समाज में एकजुटता को बढ़ावा देगा।
समारोह के अंत में सांसद डाॅ0 अलोक कुमार सुमन ने सभी उपस्थित लोगों को धन्यवाद दिया और इस कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वालों की प्रशंसा की।
उक्त वितरण समारोह में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी तथा प्रखंड कार्यालय के कर्मीगण आदि उपस्थित थे।

Related posts

राजस्थान:मुख्‍यमंत्री विधानसभा अध्‍यक्ष ने विधानसभा में किया नेवा सेवा केन्‍द्र का शुभारंभ।

rktvnews

जातिवादी राजनीति के सबसे बड़े लाभार्थी गुंडे और बाहुबली।

rktvnews

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में डाॅ. सौमित्र तिवारी ने कुलसचिव का पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

आपदा सुरक्षा को ले जनप्रतिनिधियों को दी गई जानकारी।

rktvnews

पटना: सरस मेले के माध्यम से “जीविका” ने ग्रामीण महिलाओं के हुनर को दिया नया आयाम।

rktvnews

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला यक्ष्मा फोरम की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment