RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

उपराष्ट्रपति ने विद्यार्थियों से शांति, प्रगति और सतत विकास का ट्रस्टी बनने का आग्रह किया।

नई दिल्ली/ पीआईबी 21 फरवरी।नालंदा विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का एक प्रतिनिधिमंडल ने आज नई दिल्ली में संसद भवन में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मिला। यह प्रतिनिधिमंडल उपराष्ट्रपति द्वारा संस्थान की अपनी पिछली यात्रा के दौरान दिए गए निमंत्रण पर उपराष्ट्रपति से मिलने आया था।
प्रतिनिधिमंडल में भारत तथा 11 देशों-भूटान, वियतनाम, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, म्यांमार, लाओस, नेपाल, अर्जेंटीना, केन्या, थाईलैंड और युगांडा- के विद्यार्थी शामिल थे।
उपराष्ट्रपति ने नालंदा विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों से बातचीत में बिहार राज्य की अपनी पहली यात्रा में 29 सितंबर, 2023 को नालंदा विश्वविद्यालय की अपनी यात्रा को याद किया। श्री धनखड़ ने नालंदा के इतिहास और इसके ‘शक्तिशाली ब्रांड’ पर बातचीत की और विद्यार्थियों को अपनी विरासत को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रोत्साहित किया।
नालन्दा विश्वविद्यालय के तीन फैकल्टी सदस्य डॉ. बी.सी. अंबिका प्रसाद पाणि, डॉ. पूजा डबराल और डॉ. तोसाबंता पधान, 23 विद्यार्थियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ आए।
उपराष्ट्रपति ने आज संसद भवन में अपनी बातचीत में विद्यार्थियों से शांति, प्रगति और सतत विकास का ट्रस्टी बनने का आग्रह किया। उन्होंने भारतीय सभ्यतागत लोकाचार के “शाश्वत योगदान” पर भी प्रकाश डाला।

Related posts

छात्रों को न्यू इंडिया @ 2047 का खाका तैयार करना चाहिए”: उपराष्ट्रपति।

rktvnews

रामगढ़:उपायुक्त द्वारा किया गया मूवेबल सोलर पम्पसेट का वितरण।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:भारी वर्षा एवं नदियों के जलस्तर में वृद्धि के परिप्रेक्ष्य में सावधानी एवं सतर्कता हेतु निर्देश।

rktvnews

पटना : बिहार प्रदेश चित्रगुप्त वंशज की बैठक आयोजित।

rktvnews

भारतीय तटरक्षक बल ने जहाजों के निर्माण के लिए स्वदेशी समुद्री-वर्गीकृत एल्यूमीनियम के उत्पादन एवं आपूर्ति के उद्देश्य से निजी क्षेत्र के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग 16 से 25 फरवरी, 2023 तक मुंबई में ‘दिव्य कला मेले’ का आयोजन करेगा

rktvnews

Leave a Comment