RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

एक राष्ट्र एक चुनाव पर उच्च स्तरीय समिति (एचएलसी) की राजनीतिक दलों और हितधारकों के साथ बातचीत जारी।

नई दिल्ली/ पीआईबी 18 फरवरी।उच्च स्तरीय समिति (एचएलसी) के अध्यक्ष राम नाथ कोविन्द और इसके सदस्य, एन.के. सिंह, डॉ. सुभाष कश्यप और संजय कोठारी ने शनिवार को राजनीतिक दलों और हितधारकों के साथ अपनी बातचीत जारी रखी। जनता दल (यूनाइटेड) के एक प्रतिनिधिमंडल जिसमें संसद सदस्य एवं संसदीय दल के नेता राजीव रंजन सिंह उपनाम ​​ललन सिंह और महासचिव l संजय कुमार झा ने उच्च स्तरीय समिति (एचएलसी) सदस्यों के साथ बातचीत की और एक साथ चुनाव कराने के समर्थन में एक ज्ञापन प्रस्तुत किया।
अन्य बातों के साथअपने ज्ञापन में उन्होंने कहा कि“…एक साथ चुनाव होने से बार-बार होने वाले चुनावों से जुड़ा वित्तीय बोझ कम किया जा सकता है, क्योंकि चुनाव प्रचार, संभार-तंत्र और सुरक्षा उपायों को एक स्थान पर समेकित किया जाएगा। समकालिक चुनावों से और अधिक स्थिर व निरंतर नीति कार्यान्वयन हो सकता है…’’।
अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के एक अन्य प्रतिनिधिमंडल जिसमें श्रीहरि बोरिकर, डॉ. सीमा सिंह, अधिवक्ता जीवेश तिवारी, अधिवक्ता भास्कर गौतम, अधिवक्ता अपूर्वा सिंह और जामतानी सिंह ने भी उच्च स्तरीय समिति के समक्ष एक प्रस्तुतिकरण दिया जिसमें उन्होंने एक साथ चुनाव के लिए स्पष्ट समर्थन किया।

Related posts

18 अप्रैल, 2023 को केंद्र पहली बार मुंबई में हितधारकों और उपभोक्ता आयोगों के साथ रियल एस्टेट क्षेत्र के संदर्भ में उपभोक्ता शिकायत पर चर्चा करेगा।

rktvnews

देहरादून : मुख्यमंत्री ने बाल विवाह मुक्ति रथ को दिखाई हरी झंड़ी।

rktvnews

भोजपुर:आईएमए आरा शाखा में मानसिक रोग पर विस्तार से चर्चा।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आयुर्वेद दिवस पर देशवासियों को बधाई दी।

rktvnews

भोजपुर:बहियारा गांव में रोटरी क्लब ने किया ब्लड डोनेशन कैंप।

rktvnews

Leave a Comment