RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में भारत सरकार की जलमार्ग विकास परियोजना II (अर्थ गंगा) अंतर्गत सामुदायिक जेट्टी एवं रो-रो टर्मिनल से संबंधित बैठक।

बक्सर/बिहार 16 फरवरी।आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में भारत सरकार की जलमार्ग विकास परियोजना II (अर्थ गंगा) अंतर्गत सामुदायिक जेट्टी एवं रो-रो टर्मिनल से संबंधित बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई।
बैठक में मुख्य रूप से IWAI के द्वारा जिला के रामरेखा घाट पर निर्मित जेट्टी के आमजन के उपयोग एवं बेहतर उपयोग हेतु चर्चा किया गया एवं जल मार्ग के माध्यम से व्यापार को बढ़ाने पर भी विचार विमर्श किया गया। साथ ही जल मार्ग विकास परियोजना के द्वारा N.W-I गंगा नदी को जलमार्ग के विकास हेतु भी विचार किया गया।
फिलहाल पर्यटकों एवं आम जनता के सुविधा के लिए जहाज घाट पर सामुदायिक घाट बनाया गया है। मूलभूत एवं अन्य सुविधाओं को देखते हुए सामुदायिक घाट को रामरेखा घाट पर हस्तानांतरित करने हेतु बैठक में विचार विमर्श किया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर, IWAI निदेशक, उप निदेशक एवं जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

दरभंगा के पोलो मैदान में शुरू हुआ खादी मेला-सह-उद्यमी बाज़ार,जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन।

rktvnews

दुमका:नववर्ष के अवसर पर मसानजोर डैम में स्काई लैंटर्न फेस्टिवल का आयोजन।

rktvnews

बागपत:ग्राम पंचायतें बनी पर्यावरण की साथी — बागपत का बर्तन बैंक मॉडल पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा।

rktvnews

बीएलएस इंटरनेशनल ने वित्त वर्ष 2025 की शानदार शुरुआत की।

rktvnews

भोजपुर: बिहार राज्य चौकीदार दफ़ादार सरकारी कर्मचारी संघ और प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट के संयुक्त बैनर तले मनाई गई आंबेडकर जयंती।

rktvnews

मोटे अनाजों की खेती प्रशिक्षण में बोली वैज्ञानिक डा शोभा रानी – मिलेट्स पोषक तत्वों से भरपूर और सहायक

rktvnews

Leave a Comment