RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बेतिया:जिलाधिकारी ने मैट्रिक परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण।

बेतिया/ बिहार 16 फरवरी।जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय ने मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन आज परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान महन्थ रामरूप गोस्वामी कॉलेज, बानूछापर, गवर्नमेंट बेसिक स्कूल, श्रीनगर सहित अन्य परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया तथा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, केन्द्राधीक्षक एवं वीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा परीक्षा कार्य में संलग्न सभी केन्द्राधीक्षकों, दंडाधिकारियों, उड़न दस्ता दल के दंडाधिकारियों, पुलिस बल के जवानों आदि को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों का अशरक्षः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
इस क्रम में जिलाधिकारी द्वारा सीटिंग प्लान, फ्रिक्सिंग स्थल, सीसीटीवी कैमरा, वीडियोग्राफी, साफ-सफाई, अन्य मूलभूत सुविधाओं आदि का जायजा लिया गया। सभी परीक्षा केन्द्रों पर सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त पायी गयी। परीक्षा का संचालन स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त पाया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि हर हाल में शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त परीक्षा का संचालन किया जाय। कदाचार में शामिल छात्र-छात्राओं सहित अन्य व्यक्तियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाय। उनके विरूद्ध नियमानुकूल कार्रवाई की जाय।
इस अवसर पर एसडीएम, बेतिया सदर विनोद कुमार सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:76 वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

rktvnews

उज्जैन:होमगार्ड/एसडीईआरएफ के जवान करेंगे दीपोत्सव के दौरान घाटों की सुरक्षा।

rktvnews

भोपाल:शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर कृषकों को फसल ऋण दिये जाने की योजना को निरंतर रखे जाने का निर्णय।

rktvnews

गया: डीएम डॉ० त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में काली पूजा मूर्ति विसर्जन एव छठ पूजा के अवसर पर विभिन्न तालाबो एव नदियों में किये गए व्यवस्थाओ के संबंध में बैठक।

rktvnews

हरियाणा सरकार सीएनजी, पीएनजी बुनियादी ढांचे के विकास हेतु राईट ऑफ यूज व राईट ऑफ वे नीति करेगी लागू।

rktvnews

भोजपुर:पाक्स संक्रमित मरीज होने का संदेह: एसीएमओ डा के एन सिन्हा

rktvnews

Leave a Comment