RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

माले विधायक मनोज मंजिल सहित 23 लोगो की आजीवन कारावास की सजा पर भाकपा माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने की प्रेस वार्ता।

भोजपुर और बिहार में गरीबों की लड़ाई को रोकने और उनके आवाज को खामोश कर देने की साजिश है: दीपंकर भट्टाचार्य

आरा/भोजपुर 14 फरवरी।आज भाकपा – माले जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए भाकपा – माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि मनोज मंज़िल और उनके साथ और 22 सक्रिय साथियों जिसमे 90 के उम्र तक की है की सज़ा पूरी तरह से झूठे मुक़दमा जो राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित भाजपा की साज़िश का हिस्सा है। ये दुर्भाग्य की बात है। जो सजा दी गई वह तथ्य पर आधारित नही है,यह अन्याय है।
उन्होंने कहा की मनोज मंज़िल लगातार न्याय के लिए लड़ते रहे हैं। गरीबों – दलितों के अधिकार के लिए लड़ते रहें हैं। सामाजिक उत्पीड़न, आर्थिक शोषण, बिहार के पिछड़ेपन के खिलाफ बच्चों की पढ़ाई, किसानों की खेती के लिए लड़ते रहें हैं। लेकिन आज उनके साथ ही इतना बड़ा अन्याय हो गया।
जाहिर है कि भोजपुर और बिहार में गरीबों की लड़ाई को रोकने और उनकी आवाज को खामोश कर देने की साजिश है। इसके साथ ही आज के दौर में पूरे देश मे विपक्ष पर जबरदस्त हमला हो रहा है। विपक्ष के सरकारों को चलने नही दिया जा रहा है। सांसदों को निलंबित कर दिया गया। पूरे विपक्ष पर हमला है तो हमारे नेताओं पर भी हमला है। इसके खिलाफ पूरे बिहार और देश मे मिल कर लड़ेंगे। जो कानूनी प्रक्रिया है उसके तहत लड़ेंगे और जनता की अदालत में इस बात को ले जाएँगे। दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा की जनता जानती है कि अलग -अलग दौर में अलग – अलग तरीके आए जनता के दावेदारी को कुचलने की कोशिश हुई है। कभी जनसंहार तो कभी नेताओ की हत्या की गई है। आज इस नए दौर में भाजपा के नेतृत्व में सामंती ताकते गरीबों की दावेदारी को कुचलने की कोशिश कर रही है। जिसके खिलाफ भोजपुर ही नही पूरा बिहार लड़ेगा और इस को चकनाचूर करेगा।
वार्ता के दौरान बताया गया की कल गड़हनी में सक्रीय साथियों की बैठक है जिसमे आगे की रणनीति बनाई जायेगी और एक सप्ताह पूरे भोजपुर में यह विरोध कार्यक्रम चलेगा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य सचिव कुणाल,पूर्व राज्य सचिव नंदकिशोर प्रसाद,पोलित ब्यूरो सदस्य अमर जी, जिला सचिव जवाहरलाल सिंह शामिल थे।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:जिला पदाधिकारी के नाम और प्रोफाइल फोटो से फर्जी आदेश जारी करने की कोशिश।

rktvnews

मध्यप्रदेश:हर हाल में रोकें अवैध उत्खनन:मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने अहर्ता तिथि 01/01/24 के आधार पर निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 एवं निर्वाचन से संबंधित अन्य विषयों पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।

rktvnews

देवघर:मुस्कुराते हुए अपने पथ पर बेहतर कार्य करते हुए औरों के लिए बनें प्रेरणास्त्रोतःउपायुक्त

rktvnews

भोजपुर:गंगा नदी खतरे के निशान से पार, ग्रामीणों पर जान-माल का खतरा बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट।

rktvnews

उत्तर प्रदेश: बागपत:20 नवंबर को पंच प्रण थीम पर जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम होगा आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment