RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

राज्य परियोजना निदेशक ने किया विद्यालय का निरीक्षण।

विद्यालय का निरीक्षण करते राज्य परियोजना निदेशक कार्तिकेय धनजी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी भोजपुर मो अहसन

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 24 अगस्त। बिहार सरकार के राज्य परियोजना निदेशक ने भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के बिलौटी गाँव स्थित इंदिरा आवास मध्य विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राज्य परियोजना निदेशक कार्तिकेय धनजी के साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी मो अहसन भी मौजूद थे। विद्यालय की व्यवस्था और साफ सफाई को देख राज्य परियोजना निदेशक खुश और संतुष्ट दिखे। राज्य परियोजना निदेशक कार्तिकेय धनजी ने कहा कि इस विद्यालय के शिक्षकों में सीमित संसाधनों में अच्छा कार्य किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह विद्यालय देश का नंबर वन विद्यालय बनेगा। राज्य परियोजना निदेशक कार्तिकेय धनजी ने विद्यालय के कक्षाओं में जाकर छात्र-छात्राओं से बात की। उन्होंने स्टाफ रूम शौचालय और विद्यालय परिसर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय स्वच्छता अभियान के तहत पटना में होने वाले कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका एवं शिक्षकों को आमंत्रित किया जायेगा।

Related posts

भोजपुर:भाकपा-माले के 14 वे दो दिवसीय जिला सम्मेलन के लिए 19 मार्च को होगा मतदान।

rktvnews

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री ने गांधी जयंती के अवसर पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

बड़ौरा उर्दू प्राथमिक विद्यालय के निर्माण के लिए ग्रामिणों का अवज्ञया आंदोलन जारी:क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

गेमरलॉग की सफलता के बीच कुणाल भान ने बहरीन में परिवार संग मनाया जन्मदिन।

rktvnews

भोजपुर:छात्र जदयू का वीकेएसयू कैंपस में पांचवें दिन भी आमरण अनशन जारी।

rktvnews

रायपुर : मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज देवेंद्रनगर के मतदान केंद्र पहुँच कर सपरिवार अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

rktvnews

Leave a Comment