RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

इंदौर:भिक्षावृत्ति की रोकथाम के संबंध में मंदिरों में लगेंगे बोर्ड।

इंदौर/मध्यप्रदेश 13 फरवरी।कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशानुसार सोमवार को अपर कलेक्टर रोशन राय के द्वारा इंदौर को भिक्षावृत्ति मुक्त शहर बनाए जाने के प्रयास के अंतर्गत गठित दलों की बैठक ली गई। बैठक में महिला बाल विकास, श्रम विभाग, प्रवेश संस्था, पुलिस विभाग के संयुक्त दल शामिल हुए। जिसमें दल क्रमांक 2 एवं दल क्रमांक 7 के अधिकारियों ने आगामी दिवस में चिन्हित चौराहे, मंदिर एवं बस्तियों में रेस्क्यू करने की योजना पर विस्तृत बात की।
अपर कलेक्टर रोशन राय ने मंदिरों के पुजारियों को निर्देशित करते हुए सभी मंदिरों के पास नोटिस बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए। बैठक में महिला बाल विकास के दिनेश मिश्रा एवं सतीश गंगराड़े तथा अन्य सभी सदस्य उपस्थित हुए। अपर कलेक्टर ने इंदौर को भिक्षामुक्त बनाए जाने के लिए सभी विभागों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Related posts

16 अक्टूबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

इंदौर:जनसुनवाई में दिखी प्रशासनिक संवेदनशीलता, कलेक्टर शिवम वर्मा ने आमजन की समस्याएँ सुनकर किया त्वरित निराकरण।

rktvnews

चतरा:डीसी की सभी कार्यपालक अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

केंद्रीय सहकारिता सचिव डॉ. आशीष कुमार भूटानी ने नई दिल्ली में सहकारी चुनाव प्राधिकरण के प्रथम स्थापना वर्ष पर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने भारतीय खिलाड़ियों को दी बधाई एवं शुभकामनायें।

rktvnews

सरकार ने आईटी हार्डवेयर के लिए पीएलआई योजना-2.0 के तहत 27 विनिर्माताओं को मंजूरी दी।

rktvnews

Leave a Comment