RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : दो वर्षो के लंबे प्रयास के बाद मिली सफलता: सौरभ पाण्डेय

बाएं से सौरभ पाण्डेय और अविनाश पांडेय (फाइल फोटो)

RKTV NEWS/शाहपुर (भोजपुर)09 अक्टूबर।शाहपुर प्रखंड अंतर्गत पहरपुर गांव में 18 से 20 वर्षो से बंद माध्यमिक शिक्षा को पुनः चालु करने का कार्य शाहपुर के जनसुराज पार्टी के नेता सौरभ पाण्डेय के प्रयास से सफल हुआ। इस संबंध में श्री पांडे ने बताया की प्रा० वि० पहरपुर को मध्य विद्यालय पहरपुर में डीएम भोजपुर के आदेश के बाद कर दिया गया, 1942 से लेकर 2006 तक पहरपुर गांव के बच्चे अपने गांव में ही कक्षा–1 से लेकर कक्षा–10 वी तक कि पढ़ाई करते थे, प्रा० वि० पहरपुर में 1 से 5 वी तक और प्राइमरी विद्यालय में रूम के अभाव में कक्षा 6 से 10 वी तक कि पढ़ाई उच्च विद्यालय पहरपुर में होती थी,लेकिन सरकार के दिशा निर्देश के बाद 2006 में इस गांव से माध्यमिक शिक्षा को हटाकर 2/3 किमी दूर बगल के गांव उमरावगंज में कर दिया गया था,जिससे छोटे बच्चो को माध्यमिक शिक्षा के लिए गांव से दूर जाना पड़ता था।साथ ही परिवार के लोगो में किसी तरह कि दुर्घटना,अनहोनी का हमेशा ही डर बना रहता था।लेकिन विगत पिछले पंचायत चुनाव में सौरभ के बड़े भाई अविनाश पाण्डेय जो मुखिया पद के निकटतम प्रतिद्वंदी है,उन्होंने अपने गांव के लोगो से कहा था कि हम चुनाव हारे या जीते विद्यालय के इस मामले को खत्म करवाकर और पुनः माध्यमिक शिक्षा कि व्यवस्था गांव में लागू हो इसके लिए पुरजोर प्रयास करूंगा और आज ये काम दोनो भाईयो के प्रयास से सफल हुआ,l।इस कार्य में अतुलनीय योगदान देकर जिला 20 सूत्री के बैठक में सौरभ के आवेदन पर इस मांग को उठाने के लिए जिप सदस्य पंडित गंगाधर पाण्डेय को अविनाश,सौरभ ने अपने गांव के तरफ से उन्हे धन्यवाद एवम आभार प्रेषित किया,और गांव के विकास के लिए हमेशा खड़े रहने के लिए अविनाश ने बात कही।

Related posts

रायपुर : सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन 16 दिसम्बर तक।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने किया आधुनिक तकनीक पर आधारित “ई-रूपी” प्रणाली का शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक।

rktvnews

भोजपुर : वारंटी व अभियुक्त समेत पाँच लोग भेजे गये न्यायिक हिरासत मे।

rktvnews

भोजपुर:मजदूर का गरीब बेटा राहुल बना दरोगा, मेहनत से मिली सफलता: मुखिया राजेश्वर पासवान

rktvnews

आदमी कौन है????

rktvnews

Leave a Comment