RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

यूईआई ग्लोबल एजुकेशन की ओर से पांचवें राष्ट्रीय खेल और सांस्कृतिक महोत्सव ले-विटेसे 2024 का आयोजन।

नई दिल्ली/ राहुल ढींगरा 07 फरवरी।आगरा यूईआई ग्लोबल एजुकेशन 2024 में अपने खेल और सांस्कृतिक महोत्सव ले-विटेसे के पांचवें संस्करण का आयोजन करने जा रहा है। इस तीन दिवसीय(8,9 ओर 10 फरवरी) राष्ट्रीय खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम में पूरे भारत में यूईआई ग्लोबल के सभी नौ परिसरों से 500 से अधिक छात्र भाग लेंगे। यह महोत्सव जीवंत भारतीय संस्कृति और परंपरा का मिश्रण होगा। जहां भारत के विभिन्न शहरों और राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, आगरा, लखनऊ ,पंजाब, लुधियाना, जालंधर, नई दिल्ली ,चंडीगढ़, जयपुर, पुणे और त्रिवेंद्रम से छात्र आएंगे। इस महोत्सव की थीम अनेकता में एकता की भावना होगी।
मालूम हो कि यूईआई ग्लोबल एजुकेशन, आतिथ्य ओर होटल प्रबंधन कार्यक्रम में 17 वर्षों की अपनी विरासत के तहत 20 हज़ार से अधिक छात्रों और पूर्व छात्रों के साथ उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न स्टार श्रेणी के होटलों में प्रशिक्षित और नियोजित कर रहा है। संस्थान
छात्रों में खेल और संस्कृति की भावना को भी बढ़ावा देने का भी प्रबल समर्थक रहा है। इसके साथ-साथ यहां व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण पर भी जोर दिया जाता है।
इस तीन दिवसीय युवा महोत्सव में दो दिन खेल और एक दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। जिसके तहत कुल आठ खेल गतिविधियां आयोजित होंगी। इनमें इंडोर और आउटडोर दोनों खेल गतिविधियां जैसे क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन शामिल है। सांस्कृतिक उत्सव में नृत्य प्रतियोगिता गायन जैम सत्र और गाला नाइट में प्रत्येक राज्य की सांस्कृतिक झलक देखने को मिलेगी।

Related posts

पटना: बिहार सरस मेला:पर्यावरण संरक्षण की कर रहा अगुआई,महिलाओं के हुनर को दी नई ऊंचाई।

rktvnews

आग में झुलस कर मरी गाय बचाव में मालिक भी झुलसा।

rktvnews

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली में भारत टेक्स-2024में मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित किया।

rktvnews

भोजपुर:जयंती पर निकली प्रभात फेरी, अतिथियों द्वारा हुआ माल्यार्पण और पौधारोपण।

rktvnews

मध्यप्रदेश:अपना दल (एस) मध्य प्रदेश के सदस्यता अभियान में तेजी, 27 अप्रैल को भोपाल में होगी अहम बैठक।

rktvnews

किसी भी परीक्षा का परीक्षाफल खुद के आंकलन का होता है माध्यम: सुधीर कुमार तिवारी

rktvnews

Leave a Comment