RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

किसी भी परीक्षा का परीक्षाफल खुद के आंकलन का होता है माध्यम: सुधीर कुमार तिवारी

RKTV NEWS/शाहपुर (भोजपुर)04 अप्रैल।किसी भी परीक्षा का परीक्षाफल हमारे खुद के आकलन करने का एक माध्यम होता है।जिससे हमे अपनी खूबियों और कमियों की जानकारी मिलती है।परीक्षा परिणाम हर विषयों का अलग अलग होता है,किसी विषय में कम तो किसी में ज्यादा अंक आते है। उक्त बातें सुविज्ञ शिशु मंदिर विद्यालय के प्राचार्य सुधीर कुमार तिवारी ने अपने विद्यालय के आयोजित वार्षिक परीक्षा फल वितरण सह सम्मान समारोह के दौरान सभी को संबोधित करते हुए कही।
प्राचार्य ने विद्यार्थियों की हौसला अफजाई एवं मार्गदर्शन करते हुए कहा की निरंतर अध्यन करने के बाद वर्ष में विद्यालय द्वारा जो परीक्षाएं ली जाती है उसका मुख्य उद्देश्य होता है की विद्यार्थी अपनी अपनी क्षमता का आकलन कर सकें। उन्होंने कहा की किसी भी परीक्षा परिणाम में सभी को एक समान अंक नही मिलते सब में विषय आदि चीजों को लेकर अंतर होता ही होता है। हमे जरूरत है उन्हे परखने और कमियों को सुधारने की।प्राचार्य ने बच्चों को कहा की सभी में एक अलग गुण होता है मसलन किसी को विज्ञान संबंधी विषयों में तो किसी को कला संबंधी विषयों में ज्यादा अंक आते है इसका मतलब यह है की हमारी रुचि जिन विषयों में है उनमें प्रदर्शन बेहतर होता है। यही वो उम्र है जहां हम अपनी अपनी प्रतिभा को तलाश और सवार सकते है।
आज के आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम विद्यार्थियों द्वारा मां सरस्वती की आराधना की गई। उसके बाद विद्यालय परिवार द्वारा परिणामों की घोषणा की गई जिसमें सभी बच्चों के परिणाम उतरोत्तर अच्छे आए वही इस बार विद्यालय टॉपर में लवकुश यादव ने अपना नाम दर्ज किया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी विद्यार्थियों को हौसले को बढ़ाने के लिए उन्हें पुरस्कार दे सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाओं में श्रीकांत प्रसाद,महेश सिंह,राकेश सिंह,सलोनी कुमारी ,कुसुम देवी,स्वेता कुमारी एवं अभिवावकों में मुख्य रूप से बिनोद सिंह,कमेंद्र सिंह,धर्मेंद्र सिंह,सुरेश सिंह,दया शंकर यादव,लालू यादव उपस्थित थे।
अंत में विद्यालय परिवार की तरफ से विद्यार्थियों को भारत की संस्कृति ,माता पिता का आदर एवं सामाजिक एकता के बारे में संस्कारिक ज्ञान दिया गया।

Related posts

वैशाली:सभी प्रखंडों में सघन जांच एवं निरीक्षण जारी रहेगा, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई : जिला पदाधिकारी

rktvnews

पृथ्वी दिवस पर “अवनी” की वेदनाओ से आत्मसात कराती कवियत्री शालिनी की रचना “संकल्प”

rktvnews

दुमका : प्रसिद्ध खूंटाबांध तालाब में पैडल बोटिंग की शुरुआत एवं नवनिर्मित शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम का विधायक ने किया उद्घाटन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने गोवा में 37वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर एवं बहोरनपुर थाना मे शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

रोहतास: जिलाधिकारी ने जनता दरबार में किया समस्याओं का समाधान।

rktvnews

Leave a Comment