RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:”न्याय आपके द्वार” मुहिम के तहत धमार पंचायत में आयोजित शिविर में ग्रामीणों को मिला विधिक परामर्श और सरकारी योजनाओं का लाभ।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर )11 अगस्त।उच्च न्यायालय एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर के तत्वाधान में “न्याय आपके द्वार” मुहिम अंतर्गत आज ग्राम पंचायत भवन, धमार, प्रखण्ड-आरा सदर में एक विधिक जागरूकता एवं बहुविभागीय सेवा शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव, अवर न्यायाधीश-सह-अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी दिवाकर कुमार द्वारा किया गया।

शिविर में जिले के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं, बुजुर्ग, श्रमिक एवं दिव्यांगजन उपस्थित हुए। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण जनता को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से सीधे जोड़ना था। इस दौरान पैनल अधिवक्ताओं द्वारा भूमि विवाद, भरण-पोषण, पेंशन, श्रमिक अधिकारों एवं घरेलू हिंसा से संबंधित मामलों पर उपस्थित लोगों को निःशुल्क विधिक परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही जरूरतमंद लोगों से विधिक सहायता के लिए आवेदन भी प्राप्त किए गए।

कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि शिविर में उपस्थित विभिन्न सरकारी विभागों के पदाधिकारियों द्वारा योग्य लाभार्थियों को ऑन द स्पॉट कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। इससे ग्रामीणों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े और उन्हें उनके गांव में ही त्वरित सुविधा मिल सकी। इसके अलावा लोक अदालत, महिला सशक्तिकरण एवं केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी लोगों को विस्तृत जानकारी दी गई।

इस सफल आयोजन में ग्राम पंचायत धमार के मुखिया, वार्ड सदस्य, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका एवं जीविका दीदियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अधिक से अधिक लोगों को शिविर तक पहुंचाया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव दिवाकर कुमार ने कहा कि “न्याय आपके द्वार” मुहिम का उद्देश्य न्याय व्यवस्था को आम जनता के द्वार तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि जिले के अन्य पंचायतों में भी चरणबद्ध तरीके से ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि जिले का कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति कानूनी सहायता एवं सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि इस तरह के शिविर से उन्हें बहुत राहत मिली है।

Related posts

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त 2 अगस्त को होगी जारी।

rktvnews

भोजपुर : रामचरितमानस के श्रवण मात्र से पाप होते हैं नष्ट : शास्त्री जी

rktvnews

धर्म जीवन का एक मात्र आधार है : आचार्य भारतभूषण

rktvnews

अररिया में पत्रकार विमल यादव के हत्यारों को गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलाए सरकार: श्रमजीवी पत्रकार यूनियन

rktvnews

वैशाली:डॉ. आंबेडकर आवासीय विद्यालय, दिग्घी में भव्य वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित।

rktvnews

चुनौतियों का सामना करें, समाधान खोजें, शत-प्रतिशत प्रयास करें :मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment