RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

नारनौल:सचिव देबाश्री मुखर्जी ने अटल भूजल योजना के कार्यों के बारे में उपायुक्तों के साथ की वीडियो कांफ्रेंस।

नारनौल/महेंद्रगढ़ 07 फरवरी। जल संसाधन, नदी विकास व गंगा संरक्षण भारत सरकार जल शक्ति मंत्रालय से सचिव देबाश्री मुखर्जी ने आज वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सात राज्यों हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के उपायुक्तों के साथ अटल भूजल योजना के कार्यों के बारे में समीक्षा बैठक की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
अटल भूजल योजना के भूजल संरक्षण से संबंधित विविध योजनाएं प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना पर ड्रॉप मोर क्रोप, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, अमृत सरोवर, समग्र शिक्षा अभियान और मनरेगा योजनाओं के अभिसरण के डेटा के बारे में चर्चा की साथ ही अटल भूजल योजना से ग्राम पंचायत लेवल पर भूजल स्तर में हुए बदलाव के डेटा के बारे में विस्तार से चर्चा की।
डीसी मोनिका गुप्ता ने जिला महेंद्रगढ़ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि महेंद्रगढ़ जिले में अटल भूजल योजना के तहत 255 गांव हैं। अटल भूजल योजना के तहत स्प्रिंकलर सेट के लिए अब तक कुल 5255 आवेदन प्राप्त हुए हैं। 11823 एकड़ में स्प्रिंकलर सेट लगाए जा चुके हैं। अब तक स्प्रिंकलर सेट का 5.80 करोड़ रुपए का भुगतान लाभार्थी किसानों के खातों में किया गया है।
इस अवसर पर सिंचाई विभाग से कार्यकारी अभियंता अजिंदर सिंह सुहाग, मिकाडा से कार्यकारी अभियंता सोनित राठी, जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त, मिकाडा से एसडीओ विजेंद्र सिंह, अटल भूजल योजना से भूजल विशेषज्ञ रोहित शुक्ला, आईसी विशेषज्ञ तुषार तांबेकर व आईजी विशेषज्ञ जोगेंद्र यादव, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय से हनुमान के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

किसानों को स्प्रिंकलर सेट पर 85 प्रतिशत दी जाती है सब्सिडी

डीसी मोनिका गुप्ता ने बताया कि किसानों को स्प्रिंकलर सेट पर 85 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है। इसके अलावा जो किसान अटल भूजल योजना के तहत स्प्रिंकलर सेट लगवाता है उसे अलग 15 प्रतिशत अटल भूजल योजना के तहत सब्सिडी दी जाती है।

Related posts

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:वीर कुंवर सिंह मैदान में फहरा तिरंगा,राष्ट्रभक्तों की कुर्बानी से मिली है आजादी: जिलाधिकारी राजकुमार

rktvnews

उज्जैन:खेल में उम्र का बंधन नहीं, खेल में तनाव मुक्त केरियर बनाने का पुलिस अधीक्षक ने दिया मंत्र।

rktvnews

रक्षा सचिव गिरिधर अरमने के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल कजाखस्तान में शंघाई सहयोग संगठन के रक्षा मंत्रियों की बैठक में शामिल होगा।

rktvnews

मध्यप्रदेश में नेशनल लोक अदालत 11 मई को,आपसी समझौतों से विवादों का किया जायेगा निराकरण।

rktvnews

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान फ्रांस की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुए।

rktvnews

Leave a Comment