RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

पीड़ित परिवारों से मिला भाकपा-माले नेताओं का टीम!अभिषेक यादव हत्याकाण्ड का स्पीडी ट्रायल चलाकर हत्यारों को सजा दी जाए-माले

आरा/भोजपुर 05 फरवरी।बाबू बाजार निवासी 25 वर्षीय युवा अभिषेक यादव उर्फ अंगद को कल आरा मुफ्फसिल प्रखंड के शोभी डुमरा के पास गोली मारकर हत्या कर दी!हत्या की जानकारी मिलने बाद बाबू बाजार स्थित उनके घर मृतक के परिजनों से मुलाकात भाकपा-माले राज्य स्थाई समिति सदस्य व तरारी विधायक सुदामा प्रसाद,आरा नगर सचिव दिलराज प्रीतम,राज्य कमेटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी,जिला कमेटी सदस्य अमित कुमार बंटी,नगर कमेटी सदस्य व वार्ड पार्षद मु०राजन उनके घर पहुंचकर हत्या काण्ड की पूरी जानकारी ली और माले विधायक सुदामा प्रसाद ने भोजपुर एसपी से फोन पर बात हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की!
इस दौरान माले विधायक सुदामा प्रसाद ने कहा कि आये दिन शहर में अपराध की घटनाएं घट रही है और अपराधी सरेआम घुस कर अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं!जिले में हत्या, बलात्कार,छिनतयी,चोरी की घटनाएं बढ़ रही है और अपराधियों को सजा नहीं मिलने से अपराध लगातार बढ़ रहा है!आगे माले विधायक सुदामा प्रसाद ने कहा कि अभिषेक यादव हत्याकाण्ड का विधानसभा में उठाया जाएगा!आगे माले नेताओं ने कहा कि युवा अभिषेक यादव के हत्यारे को अविलंब गिरफ्तार किया जाए,मृतक के परिजनों को 20 लाख रुपए मुआवजा,एक सरकारी नौकरी,हत्याकाण्ड का स्पीडी ट्रायल चलाकर हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए एवं उनके परिजनों की सुरक्षा प्रदान किया जाए।

Related posts

हत्याकांड का अभियुक्त गिरफ्तार।

rktvnews

नारनौल:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वन विभाग की ओर से बड़कोदा में लगाए 550 पौधे।

rktvnews

नव वर्ष एक संकल्प

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश के चहुँमुखी विकास की रखी सशक्त नींव : अमित शाह

rktvnews

भारतीय नौसेना हाफ मैराथन उद्घाटन संस्करण का कल नई दिल्ली में आयोजन।

rktvnews

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बागपत के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय कला प्रदर्शनी कला संस्कृति और नवाचार महोत्सव का किया शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment