RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने एवं अफवाह फैलाने वाले आसामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों पर होगी कठोर कार्रवाई: जिला प्रशासन

मुहर्रम को ले जिला समाहरणालय में शांति समिति की बैठक संपन्न।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर) 13 जुलाई।प्रेम, भाईचारा एवं शांति, सदभाव के महान पर्व मुहर्रम के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण तथा शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु समाहरणालय सभागार आरा में जिला पदाधिकारी, भोजपुर एवं पुलीस अधीक्षक, भोजपुर द्वारा संयुक्त रूप से जिला शांति समिति की बैठक में भाग लिया गया।
बैठक में उन्होंने विशेष कर कहा कि आगामी पर्व के मौके पर हर हाल में जिले में कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था कायम रहेगी। कानून तोड़ने वाले, सामाजिक तनाव पैदा करने वाले, सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाले तथा अफवाह फैलाने वाले आसामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा की जुलूस के मार्ग की जांच कराई जाए तथा जुलूस के लिए मार्ग अनुकूल पाए जाने पर ही अनुमति दी जाए। मार्ग निर्धारण तय करने का अधिकार प्रशासन को है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों का नाम थाने के गुंडा पंजी में दर्ज की जाएगी। उन्होंने अनुमंडल एवं थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक करने का निर्देश थाना अध्यक्ष को दिया।
बैठक में शांति समिति के सदस्यों के साथ-साथ जिला स्तरीय , अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी ,पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

इंदौर:अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के 266 पीडितों को एक वर्ष में 3 करोड़ 10 लाख 87 हजार रूपये की दी गई सहायता।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई सभी कार्यालय प्रधान के साथ बैठक।

rktvnews

सुप्रीम कोर्ट के बाद ‘अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव व्यापार संधि’ ने भी वनतारा को दी क्लीन चिट।

rktvnews

भोजपुर : सर्वेक्षण कार्य में लापरवाही बरतने पर सर्वेक्षणकर्ता दंडित! जिलाधिकारी भोजपुर के आदेश पर हुई कार्रवाई।

rktvnews

बजट 2026-27 : आर्थिक समस्याएं और औंधी रणनीति।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने भूकंप त्रासदी के बीच म्यांमार के वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग से बात की।

rktvnews

Leave a Comment