RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

चतरा:सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लि0 चतरा की निदेशक पर्षद की बैठक सम्पन्न।

चतरा/झारखण्ड 05 फरवरी।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त चतरा सह अध्यक्ष सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लि0 चतरा अबु इमरान की अध्यक्षता में जिला सहकारी संघ के निदेशक पर्षद की बैठक आहुत की गई।
बैठक में मुख्य रूप से जिला सहकारी संघ का अंकेक्षण वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2022-23 तक विभागीय अंकेक्षण से कराना, जिला सहकारी संघ के सदस्यता वृद्धि पर विचार, जिला सहकारी संघ को हिस्सा पूँजी मद में प्राप्त राशि को सावधि जमा करना, जिला सहकारी संघ लि० के स्थापना एवं प्रशानिक व्यय पर विचार, जिला/प्रखण्ड/पंचायत स्तरीय कार्यशाला हेतु राशि की माँग, जिला सहकारी संघ के कार्यों हेतु विभिन्न कमिटियों यथा-निविदा/व्यवसाय/स्थापना कमिटि का गठन करना, जिला सहकारी संघ कार्यालय के लिए भवन चिन्हित करना, जिला सहकारी संघ के नाम जी.एस.टी./पैन/टैन रजिस्ट्रेशन के लिए संबं कार्यालय में आवेदन करना, जिला सहकारी संघ का प्रथम तीन वर्ष तथा पाँच वर्ष का विजन प्लान तैयार करना, जिला में परिष्करण इकाई यथा तेल मिल, दाल मिल, आटा मिल, टमाटर परिष्करण इकाई, महुआ परिष्करण इकाई हेतु प्रस्ताव, जिला में पदस्थापित पदाधिकारी/कर्मियों की जिला सहकारी संघ में प्रतिनियुक्ति, वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए स्थापना बजट एवं विस्तृत कार्य योजना तैयार करना, निदेशक पर्षद का नियमित बैठक आहूत करना शामिल है।
जिला सहकारी संघ का वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2022-23 तक का विभागीय अंकेक्षण से कराने का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही निर्णय लिया गया कि संघ में सदस्यों की संख्या पर्याप्त है किन्तु सदस्यता वृद्धि हेतु पैक्सों से प्रस्ताव प्राप्त कर नियमानुसार सदस्यों की वृद्धि की जाय। जिला सहकारी संघ को प्राप्त कार्यशील पूंजी को सावधी जमा योजना में जमा करने का प्रस्ताव पारित किया गया। जिला प्रखण्ड एवं पंचायत स्तरीय कार्यशाला हेतु राज्य सहकारी संघ से राशि प्राप्त करने को लेकर निर्देशित किया गया। विभिन्न प्रकार के परिष्करण इकाई यथा तेल, दाल, आटा मिल आदि हेतु डिमांड तैयार करने का निर्णय लिया गया तथा इसका प्लान किसी एजेंसी से तैयार कराने का निर्णय लिया गया। जिला सहकारी संघ के कार्य के लिए निविदा कमिटि/व्यवसायिक कमिटि/स्थापना कमिटि गठन करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने का निर्णय लिया गया। जिला संघ के लिए कृषि भवन परिसर तपेज में कार्यालय हेतु भवन उपलब्ध कराने हेतु जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। जिला सहकारी संघ का विजन प्लान किसी भी सक्षम एजेंसी से तैयार कराने का निर्णय लिया गया। जिला सहाकारी संघ में प्रतिनियुक्ति हेतु सर्वप्रथम पद सृजित करने का निर्देश दिया गया। इस विषय पर सक्षम एजेंसी के द्वारा ही प्रस्ताव तैयार कराने का निर्देश दिया गया। जिला सहकारी संघ के नियमित बैठक कराने हेतु वार्षिक रोस्टर तैयार करने का निर्देश जिला सहकारिता पदाधिकारी को दिया गया।
उक्त बैठक में अपर समाहर्ता पवन कुमार मण्डल, जिला सहकारी संघ के निदेशकगण, वन प्रमण्डल पदाधिकारी दक्षिणी चतरा सह प्रबंध निदेशक मुकेश कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी अशोक सम्राट, जिला कल्याण पदाधिकारी विजय दास, जिला आपूर्ति पदाधिकारी मनीन्द्र भगत समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

दुमका:हमारी सरकार हेडक्वार्टर से नहीं बल्कि गांवों से चलने वाली सरकार: हेमंत सोरेन

rktvnews

नौसेना अलंकरण समारोह 2024 का पूर्वावलोकन।

rktvnews

राजस्थान गौशालाओ पर सर्वाधिक बजट खर्च करने वाला राज्य- गौपालन मंत्री

rktvnews

लोक सभा अध्यक्ष ने महाशिवरात्रि पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं।

rktvnews

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री कल एक करोड़वां विशिष्ट दिव्यांगतापहचान-पत्र (यूडीआईडी) कार्ड प्रदान करेंगे।

rktvnews

कर्पूरी ठाकुर को ‘भारत रत्न’ देने की की घोषणा होने पर भाजपा भोजपुर द्वारा मिठाई बाँटकर खुशियां मनाई गई।

rktvnews

Leave a Comment