RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

हनुमानगढ़:युवा प्रगतिशील किसानो को अंतरराज्यीय भ्रमण हेतु जिला कलक्टर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना।

हनुमानगढ़/राजस्थान 05 फरवरी। किसानों को खेती की नई तकनीक सिखाने के लिए जिले के युवा प्रगतिशील किसानों को विभिन्न राज्यों का भ्रमण करवाया जा रहा है। इसी सिलसिले में आत्मा योजनान्तर्गत 50 किसानों के दल को 5 फरवरी से 10 फरवरी तक छः दिवसीय अन्तरराज्यीय भ्रमण के लिए कलैक्ट्रेट परिसर से सोमवार को जिला कलेक्टर काना राम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिला कलक्टर ने इस अवसर पर किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि भ्रमण करने वाले सभी संस्थानों के विषय विशेषज्ञों से अच्छी तरह से संवाद कर व संस्थानों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन कर कृषि में नए नवाचार करे तथा भ्रमण से सीखी गई कृषि तकनीकों का अपने गांव में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करे। किसानों को इसके लिए प्रोत्साहित करें। जिससे कृषि प्रधान जिले में किसानों द्वारा आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने से अधिक लाभ मिल सके।
कृषि उपनिदेशक एवं आत्मा परियोजना निदेशक सुभाष चन्द्र डूडी ने बताया कि जिले की सभी पचांयत समितियों से चयनित 50 युवा प्रगतिशील किसानों को अन्तर राज्यीय कृषक भ्रमण के तहत हरियाणा व पंजाब के विभिन्न कृषि विश्वविद्यालयों, अनुसंधान केंद्रों, पशुपालन व डेयरी के संस्थानों में भ्रमण करवाया जाएगा। युवा प्रगतिशील कृषक संस्थानो के वैज्ञानिको और विषय विशेषज्ञो से संवाद कर सजीव प्रदर्शनों का अवलोकन करेंगे तथा विभिन्न कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं नवाचारी खेती तकनीकों को जानेंगे।
श्री डूडी ने बताया कि किसान विभिन्न फसलो के उन्नत बीज, किस्म, सिंचाई जल प्रबन्धन और मृदा संरक्षण, सन्तुलित उर्वरक व कीटनाशी उपयोग, समेकित खेती प्रणाली, जैविक खेती, संरक्षित खेती, उद्यानिकी, व्यवसायिक पशुपालन एवं वैज्ञानिक प्रबन्धन, फसल अवशेषो के प्रबन्धन सहित अन्य गतिविधियों के बारे में भी विस्तार से समझेंगे।
भ्रमण दल को रवाना करते समय कृषि विभाग संयुक्त निदेशक डॉ. रमेश चंद्र बराला, उद्यान उप निदेशक साहब राम गोदारा, कृषि सहायक निदेशक बलकरण सिंह, आत्मा उप परियोजना निदेशक करणजीत सिंह के साथ ही बड़ी संख्या में किसान और स्टॉफ मौजूद रहा।

किसान इन संस्थानों का करेंगे भ्रमण

किसान चौधरी चरण सिंह कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय हिसार, केन्द्रीय भैंस अनुसंधान संस्थान हिसार, केन्द्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान करनाल, राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान करनाल, गेंहू एवं जौ अनुसंधान संस्थान करनाल, सैंटर फॉर सबट्रोपिकल फ्रूट्स लाडवा, पंजाब कृषि विश्वविधालय लुधियाना, केन्द्रीय फसल कटाई अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान लुधियाना एवं फार्मर फर्स्ट नर्सरी लडोवाल इत्यादी संस्थानों का भ्रमण करेंगे।

Related posts

मुजफ्फरपुर:नामांकन में 2.59% की वृद्धि के साथ स्टेट लेवल पर मुजफ्फरपुर जिला बना नंबर वन।

rktvnews

रायपुर : निर्वाचन के दौरान प्राप्त शिकायतों का ‘कंप्लेंट मॉनिटरिंग सिस्टम’ के माध्यम से होगा त्वरित निराकरण।

rktvnews

उत्तराखंड मुख्यमंत्री से नेपाल के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमण्डल की भेंट!भारत-नेपाल से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर की चर्चा।

rktvnews

किसानों की समस्या पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का तत्काल फैसला, लीची संकट पर बनी विशेषज्ञ कमेटी

rktvnews

भोजपुर:संयम,ईमानदारी और दृढ़ निश्चय से किसी भी क्षेत्र में सफलता पाना संभव:प्रो. संजय कुमार

rktvnews

दरभंगा:सरकारी योजनाओं से बदली तस्वीर,महिलाओं ने साझा की सफलता की कहानियाँ।

rktvnews

Leave a Comment