RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

पिथौरागढ़:जिलाधिकारी रीना जोशी ने की फसल वित्तमान निधारण हेतु जिला स्तरीय तकनीकी समिति की बैठक।

पिथौरागढ/उत्तराखंड 05फरवरी।जिलाधिकारी रीना जोशी ने सोमवार को फसल वित्तमान निधारण हेतु जिला स्तरीय तकनीकी समिति की कलेक्ट्रेट में बैठक लेते जनपद मे फसलों की अनुमानित कीमत और अनुमानित उत्पादन के आधार पर उसका मूल्य वित्तमान निर्धारण की विस्तृत जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारिंयो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलिधिकारी ने बैठक मे जिले मे उत्पादित फसलों की अनुमानित दाम और उत्पादन के आधार पर उनके वित्तमान निर्धारित करने,किसानों को फसलों पर बैंकों से लोन दिये जाने के अलावा कृषि ऋण सूची सभी बैंकों को भेजे जाने,किसानों को समय पर लोन देने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड बैंकों द्वारा जारी करने, किसानों की
जमीन के आधार पर उनके लोन की सीमा तय करने के निर्देश दिए।
किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) से कृषि ऋण की सुलभ उपलब्धता ,साथ ही, प्रत्येक किसान को केसीसी की उपलब्धता सुनिश्चित कराने ताकि सभी किसानों को समय पर ऋण उपलब्ध किया जा सके व ज़िला स्तर पर तय किए जाने वाले वित्तमान प्रत्येक फसल के लिए पात्र ऋण और किसान की पहचान का एक आधार बन सके।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी रितु टम्टा, उद्यान अधिकारी त्रिलोकी राय, मत्स्य अधिकारी राकेश चलाल, पशुपालन अधिकारी, आदि संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

एनसीपीसीआर ने पॉक्सो कानून की धारा 39 के अंतर्गत सहायक व्यक्ति के संबंध में आदर्श दिशानिर्देशों के मसौदे पर चर्चा और विचार-विमर्श के लिए परामर्श बैठक की।

rktvnews

गुना में फिर से कमल खिलाएंगे: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

rktvnews

भोजपुर: लोक अदालत की तैयारियां पूरी,14 को मार्च को लगेगी अदालत,17 बेंचो का किया गया गठन।

rktvnews

मस्ती की पाठशाला:पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

बक्सर डीएम अंशुल अग्रवाल ने बक्सर प्रखण्ड अन्तर्गत महादलित टोला का भ्रमण एवं सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के आच्छादन का निरीक्षण किया।

rktvnews

बिहार: सिवान:आयुक्त सारण प्रमंडल छपरा के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विविध विषयों पर समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई।

rktvnews

Leave a Comment