RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

केंद्रीय बजट सकारात्मक एवं स्वागत योग्य : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 1 फरवरी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार के अंतरिम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट सकारात्मक एवं स्वागत योग्य है। बजट में उच्च शिक्षा के लिए लोन की राशि बढ़ाई गई है जिससे युवाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहूलियत होगी। तीन नये रेलवे इकोनामिक कॉरिडोर की शुरुआत होने से देश का आर्थिक विकास और तीव्र गति से हो सकेगा। इससे लॉजिस्टिक्स एफिशिएंसी में सुधार होगा और लागत में कमी आयेगी। सरकार मध्यम वर्ग के लिए विशेष आवास योजना लायेगी जिसके तहत किराये के घरों एवं झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों को आवास का लाभ मिल सकेगा। यह स्वागत योग्य कदम है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उद्योगों के विकास के लिए स्टार्टअप के टैक्स स्लैब में 1 साल के लिए छूट बढ़ाई गई है। जिससे औद्योगिक क्षेत्र के विकास की गति बढ़ेगी। साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि मनरेगा का बजट 60 हजार करोड़ से बढ़ाकर 86 हजार करोड़ रूपया किया गया है जो स्वागत योग्य कदम है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर और बढ़ेंगे। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत दी जाने वाली राशि से किसानों को आर्थिक मदद मिली है जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है।

Related posts

भोजपुर: होटल व्यवसाई रोहित सिंह के असामयिक निधन से शोक,गणमान्यों ने व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

जगदीशपुर पुलिस ने मंदिर के दान पेटी से रुपए चुराने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार!चोरी के रुपए किए बरामद।

rktvnews

चितौड़गढ़:आपराधिक रिकॉर्ड वाले उम्मीदवारों को अपराध की जानकारी करनी होगी सार्वजनिक- समाचार पत्र व टीवी चैनल्स में तीन बार देनी होगी सूचना!10 नवंबर से 23 नवंबर 2023 तक 3 बार करना होगा प्रकाशन/प्रसारण।

rktvnews

भारत, फ्रांस और यूएई ने पहला समुद्री साझेदारी अभ्यास पूरा किया।

rktvnews

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने सेना उप प्रमुख का पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

तमिलनाडु में ग्रामीण विकास के कार्यों की केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment