RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक।

दरभंगा/बिहार 31जनवरी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार विनोद कुमार तिवारी की अध्यक्षता में 09 मार्च को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन को लेकर संबंधित विभिन्न विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई।
बैठक में विभागीय पदाधिकारी से लंबित शमनीय वादों एवं मुकदमा पूर्व मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में निष्पादन कराने संबंधित कार्यवाही के संबंध में जानकारी ली गयी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अधिकारियों से कहा कि अधिक से अधिक मामलों के निपटारे का लक्ष्य रखें और लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रतिदिन किए गए कार्य का लेखा-जोखा अपने अपने विभाग से लें। ताकि आगामी बैठक में कार्यो की प्रगति की समीक्षा करने में कठिनाई न हो।
उन्होंने जिला पंचायती राज पदाधिकारी से ग्राम कचहरी में लंबित मामलों के चयन कर लोक अदालत में निपटारा कराने की बात कही।
वहीं दूरसंचार के बकाए संबंधी मुकदमा पूर्व मामलों को लेकर गंभीरता से कार्य करने को कहा।
अवर न्यायाधीश-सह-प्राधिकार सचिव रंजन देव ने कहा कि प्रतिदिन नोटिस तैयार कर कार्यालय में जमा करायें ताकि समय से नोटिस तामिले का कार्य पूरा किया जा सके।
बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी, श्रम विभाग, मापतौल विभाग,बिजली विभाग शहरी एवं ग्रामीण, बीएसएनएल विभाग के संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts

अग्निपथ योजना के बाद रद्द की गई सेना और वायु सेना की पिछली भर्ती प्रक्रियाओं को पूरा करने की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज।

rktvnews

राकेश पाल भारतीय तटरक्षक के 25वें महानिदेशक नियुक्त किए गए।

rktvnews

भोजपुर:वीकेएसयू की पीएचडी टेस्ट परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त संपन्न : परीक्षा नियंत्रक, अनवर आलम

rktvnews

20 जनवरी को लोकसभा अध्यक्ष पटना में 85वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

rktvnews

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण एवं मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

राष्ट्रपति ने केएलई कैंसर अस्पताल का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment