RK TV News
खबरें
Breaking Newsआफ़त

भोजपुर : दामोदरपुर मे ठनका गिरने से आधा दर्जन मवेशी की मौत।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 11 जुलाई। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के दामोदरपुर गाँव में बारिश के दौरान ठनका गिरने से बधार में चर रही आधा दर्जन भर मवेशियों की मौत हो गई। ठनका गिरने से आधा दर्जन भर मवेशी भैंस और गाय की घटनास्थल पर मौत हो गई। जिसको लेकर पशुपालकों में अफरातफरी मच गई। बताया जाता है कि बधार मे मवेशी चर रही थी कि हादसा हो गया। पशुपालको में दामोदरपुर गाँव के बेदरू राय तथा गेदरू पासवान आदि शामिल हैं। पशुओं के मरने से पशुपालकों में शोक व्याप्त है। उनके बीच अब भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। पशुपालकों का कहना है कि वे मवेशियों का दूध बेचकर जीविकोपार्जन करते थे। जिससे उनकी रोजी रोटी चलती थी। लेकिन पशुओं की मौत से उनकी कमर टूट गई और उन्हें अब आर्थिक तंगी का सामना करना पङेगा। भोजपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक राम ने सरकार से पीड़ित परिवारों को यथाशीघ्र मुआवजा देने की मांग की है।

Related posts

डा नगेंद्र प्रसाद ‘मोहिनी’ की जयंती पर दिया गया सांगितिक तर्पण, अर्पित की गयी काव्यांजलि ।

rktvnews

“महिलाओं में दिखने वाले ये 5 लक्षण हो सकते हैं इनफर्टिलिटी के प्रमुख कारण”- डॉ. चंचल शर्मा

rktvnews

छत्तीसगढ़:मुख्यमंत्री ने मातृ-पितृ पूजन दिवस की दी बधाई।

rktvnews

जयपुर:आस्था, संस्कृति और समरसता का अद्भुत संगम श्री वीर तेजा मेला-2025 : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

rktvnews

पटना:नए साल में 15 अगस्त से पहले पटना मेट्रो की मिलेगी सौगातः नितिन नवीन

rktvnews

9 सितंबर को आयोजित लोक अदालत की सफलता को ले विधिक सेवा प्राधिकार सचिव ने की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment