RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

विधानसभा आम चुनाव-2023- अवैध सामग्री जब्त करने के मामले में नया रिकॉर्ड एक सप्ताह में 70 करोड़ से अधिक मूल्य की अवैध शराब, नकदी व अन्य सामग्री जब्त 2018 में पूरी आचार संहिता के दौरान( 65 दिन) हुयी थी 70 करोड़ की अवैध सामग्री जब्त।

जयपुर/राजस्थान 17 अक्टूबर। विधानसभा आम चुनाव – 2023 के मद्देनजर निर्वाचन विभाग के निर्देश पर प्रदेश में विभिन्न एनफोर्समेंट एजेंसियों ने अवैध सामग्री जब्त करने के मामले में नया रिकॉर्ड बना दिया है। आदर्श आचार संहिता लागू होने के एक सप्ताह के भीतर एनफोर्समेंट एजेंसियों ने 70 करोड़ से अधिक मूल्य की अवैध शराब, नकदी व अन्य सामग्री जब्त की है, जबकि 2018 के विधानसभा आम चुनाव में पूरी आचार संहिता के दौरान यानि 65 दिन में 70 करोड़ की अवैध सामग्री जब्त की गयी थी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में अलग-अलग एजेंसियों की ओर से जारी रिपोर्ट में ये जानकारी दी गयी है। इसमें आचार संहिता लगने से अब तक 2 लाख 73 हजार 314 लीटर शराब (5 करोड़ 81 लाख रूपए कीमत) 8 करोड़ 55 लाख रू कैश, ड्रग्स लगभग 30.24 करोड़ रूपए, और सोना- चांदी जैसी कीमती धातुओं की 6.62 करोड़ रूपए की जब्ती की गयी है, 8 करोड़ 55 लाख की नकदी पकडी गयी है जबकि फ्रीबीज 19.14 करोड़ के जब्ती की गयी है।
उन्होंने बताया कि एजेंसियों ने आज रिकॉर्ड 7 करोड़ रूपए से ज्यादा का ड्रग्स, शराब, सोना, फ्रीबीज व नकदी पकड़ा है। इसी तरह पिछले 3 दिन में एजेंसियों ने 33 करोड़ रु की कीमत से ज्यादा के ड्रग्स, शऱाब, सोना, फ्रीबीज व नगदी पकड़ा था। इन एजेंसियों में राज्य पुलिस, राज्य एक्साइज, नारकोटिक्स विभाग एवं आयकर विभाग प्रमुख है।
गुप्ता ने बताया कि प्रदेश भर में विभागों द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है और किसी भी संदेहास्पद मामले पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने कोचिंग क्षेत्र में भ्रामक विज्ञापनों की रोकथाम के लिए दिशा-निर्देश जारी किए।

rktvnews

बागपत:19 पैरामीटर की जिलाधिकारी ने की समीक्षा।

rktvnews

वैशाली:जिलाधिकारी द्वारा औचक निरीक्षण में पाए गए दोषियों पर कठोर कार्रवाई।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के दौरान भोजपुर और बक्सर जिले में 1000 करोड़ से ऊपर की योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन।

rktvnews

बीसीजीसीएल ने ओडिशा में कोयला गैसीकरण परियोजना के लिए निविदा जारी की।

rktvnews

उदयपुर:राष्ट्रपति ने मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के 32वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment