RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

बक्सर: 20 जनवरी तक वर्ग 8 तक की निजी व सरकारी विद्यालय की कक्षाएं नही होंगी संचालित:जिलाधिकारी

बक्सर/बिहार 16 जनवरी।जिलें में बढते ठंड का मौसम और कम तापमान अभी भी जारी है, जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य एवं जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए जिला दंडाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के आदेशानुसार जिला के सभी निजी/सरकारी विद्यालयों (प्री स्कूल एवं आँगनबाड़ी केन्द्रों सहित) में वर्ग 08 तक शैक्षणिक गतिविधियों के संचालक पर दिनांक 20 जनवरी 2024 तक प्रतिबंध लगाया गया है। वर्ग 09 के ऊपर के कक्षाओं के शैक्षणिक गतिविधियां पूर्वाहन 10:00 बजे से अपराह्न 03:30 बजे तक के पश्चात प्रतिबंधित रहेगी। मिशन दक्ष एवं बोर्ड परीक्षा हेतु पर्याप्त सावधानी के साथ विशेष कक्षाओं का संचालन इस आदेश से मुक्त रहेगा। सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक सहित सभी शिक्षक/शिक्षकोतर कर्मी विद्यालय में पूर्व के भाँति प्रातः 09:00 बजे से अपराहन 05:00 बजे तक अपने विद्यालय में उपस्थित रहेंगे एवं विद्यालयी/विभागीय कार्यों का निष्पादन करेंगे। उक्त आदेश दिनांक 20.01.2024 तक प्रभावी रहेगा।

Related posts

भोजपुर:मानवाधिकार दिवस पर संगोष्ठी सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भीषण गर्मी और लूं के कारण भोजपुर जिलाधिकारी ने सभी निजी और सरकारी विद्यालयों को 24 जून तक बंद रखने के दिए आदेश।

rktvnews

गिरीडीह:समाहरणालय सभाकक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त की अध्यक्षता में ELC की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर: बड़ी अपराधिक घटना को अंजाम देने के पूर्व पुलिस ने किया गिरफ्तार।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने लिया निर्माणाधीन मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ परियोजना की प्रगति का जायजा!पुराना परसा बाजार-संपतचक रोड के पास कार्यों का भी किया निरीक्षण।

rktvnews

चतरा:मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 में ज्यादा से ज्यादा निबंधन हेतु जागरूकता अभियान चलायें…….!

rktvnews

Leave a Comment