RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय डॉल्फिन अनुसंधान केंद्र का किया निरीक्षण।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 9 जनवरी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्माणाधीन राष्ट्रीय डॉल्फिन अनुसंधान केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने मुख्यमंत्री को निर्माण कार्य की आद्यतन प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव वंदना प्रेयसी ने निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बताया कि इस जी प्लस टू संरचना में पुस्तकालय, सेमिनार और अकादमिक हाल के साथ-साथ विभिन्न प्रयोगशालायें होंगी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नये राष्ट्रीय डॉल्फिन अनुसंधान केंद्र के अंतर्गत निर्माण किये जा रहे विभिन्न भागों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को नये राष्ट्रीय डॉल्फिन अनुसंधान केंद्र का निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय डॉल्फिन अनुसंधान केंद्र के निर्माण का उद्देश्य एक ही छत के नीचे भारत के राष्ट्रीय जलीय पशु गंगा डॉल्फिन से संबंधित सभी प्रकार के अनुसंधान किये जा सकेंगे और उनका संरक्षण हो सकेगा। यह शोध संस्थान अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त भारत के राष्ट्रीय जीव गंगा डॉल्फिन के लिए एक प्रमुख शोध केंद्र बनेगा जो पर्यावरण के दृष्टिकोण से भी उत्कृष्ट होगा। गंगा नदी के इस अनुसंधान केंद्र से सटे होने से डॉल्फिन के व्यवहार का अध्ययन किया जा सकेगा।
राष्ट्रीय डॉल्फिन अनुसंधान केंद्र का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। जब इस केंद्र का संचालन शुरू हो जायेगा तो यह केंद्र गंगा डॉल्फिन के संरक्षण और अध्ययन में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा।
निरीक्षण के दौरान वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव वंदना प्रेयसी, भवन निर्माण विभाग के सचिव एवं प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:जलवायु परिवर्तन और प्रदुषण से बचाव हेतु अत्यधिक पौधा लगाएं:प्राचार्या प्रो आभा सिंह

rktvnews

गोपालगंज:अगामी लोक सभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

चतरा में बिजली संकट से राहत हेतु हंटरगंज ग्रिड सब स्टेशन के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया जारी।

rktvnews

चतरा:जिले के विभिन्न पंचायतों में हुआ “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भगिनी निवेदिता कन्या विद्यालय की छात्राओं ने किया पौधारोपण।

rktvnews

भोजपुर: स्तनपान की जागरूकता को ले नाटक आयोजित।।

rktvnews

Leave a Comment