RK TV News
खबरें
Breaking News

एस एन मेमोरियल स्कूल द्वारा एक हजार से ज्यादा हेलमेट छात्र और अभिभावकों में निःशुल्क बांटे गये!हेलमेट से जान जाने का जोखिम कम होता है:जिलाधिकारी राजकुमार

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 मार्च।आज एस. एन मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल, करमन टोला, आरा मे कैंपेन फॉर सेफर रोड्स फॉर चिल्ड्रेन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में आरा के जिलाधिकारी राज कुमार तथा बड़हरा की पूर्व विधायिका आशा देवी की गरिमामई उपस्थिति रही।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित तथा स्वागत गान के साथ हुआ। स्कूल प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी को बुके देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में बच्चो एवं अभिभावकों ने चढ बढ़ कर हिस्सा लिया।
उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी राजकुमार ने कहा कि विद्यालय परिवार बच्चों और अभिभावकों सड़क सुरक्षा अभियान के तहत दुर्घटनाओं के प्रति संज्ञान लेकर हेलमेट बांटने का जो काम किया है वह अति सराहनीय है।
कार्य की अधिकता और जल्द करने की सोच जीवन की रफ्तार को बढ़ा दी है जिससे भाग दौड़ बढ़ गयी हैं।जरा सी असावधानी से दुर्घटना हो जाती है। जिस पर नियंत्रण पाना
सबकी जिम्मेदारी है। अन्यथा भारी जान माल का नुकसान हो जाता है। ऐसी स्थिति में हेमलेट एक सजग प्रहरी की तरह साथ रहता है और जान जाने की जोखिम को कम करता है।
वही पूर्व विधायिका आशा देवी ने भी बताया कि अभिभावकों एवं बच्चे सुरक्षित आयें और जाय इसके लिए विद्यालय अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा है। इन्होंने सुरक्षा नियमो का पालन और सही उम्र का भी ध्यान रखकर ही गाड़ी चलाने की अपील भी की।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के निर्देशिका स्मिता सिंह तथा निदेशक जन्मेजय सिंह के द्वारा अभिभावक तथा बच्चो को लगभग 1000 से अधिक हेमलेट निःशुल्क वितरण किया गया। निर्देशक स्मिता सिंह ने कहा है कि आगे भी इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करती रहेंगी जो समाज में एक अच्छा संदेश दे और साथ ही साथ औरों को भी ऐसा कार्य करने का प्रोत्साहन दे।
इसी क्रम में स्मिता सिंह ने शहर के ट्रैफिक और जाम से निजात दिलाने के लिए जिलाधिकारी से अनुरोध किया।कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य राजीव कुमार सिंह के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे मुख्य रूप से एच.ओ.डी. सोनी सिंह, संतोष कुमार, विपुल पाठक, सीमा सिंह, ग्रेसी, संदीप्ता, रोशनी,अंकिता सिंह, रानी सिंह , रूमेला मित्रा, आदि शामिल थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने सशस्त्र सीमा बल के कर्मियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।

rktvnews

सिद्ध’ दवाओं से किशोरियों में ठीक हो रही एनीमिया बीमारी : अध्ययन

rktvnews

राजस्थान में प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत 500 बसें जल्द होंगी प्रारंभ: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

rktvnews

भोपाल:दक्षिण के द्वार नेपानगर को बनायेंगे प्रदेश के विकास का प्रमुख द्वार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

आनंद एल. राय की फिल्म तेरे इश्क में का धमाकेदार ट्रेलर लॉन्च, भूषण कुमार का मजबूत सहयोग।

rktvnews

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने महात्मा गांधी जीवन दर्शन के कार्यक्रम में लिया भाग।

rktvnews

Leave a Comment