RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं से कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित नहीं रहे: वासुदेब देवनानी

जयपुर/राजस्थान 03 जनवरी। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी एक दिवसीय दौरें के तहत बुधवार को डूंगरपुर जिले के ग्राम चितरी में स्थित उमिया माताजी मंदिर पहुंचे। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने उमिया माताजी मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्‍होंने प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
डूंगरपुर पहुंचने पर वासुदेव देवनानी की डूंगरपुर-बांसवाड़ा सांसद कनकमल कटारा, सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा, गढ़ी विधायक कैलाश मीणा, जिला प्रमुख सूर्या अहारी, पूर्व विधायक अनिता कटारा सहित जनप्रतिनिधियों ने अगवानी की।
उपस्थित लोगों को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं। लाभार्थी उसमें जाकर अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ लेवें। जिले में सभी क्षेत्रों का विकास हो। केन्द्र और राज्य सरकार की कई योजनाएं हैं, उन सभी योजनाओं का लाभ लेने का भी उन्‍होंने लोगों का आह्वान किया। देवनानी ने पात्र व्यक्तियों को शिक्षा, रोजगार, मकान और भोजन आदि से वंचित नहीं रहने की अपील की।
देवनानी ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की कई ऐसी योजनाएं हैं, जिनका नवाचार करके नवयुवक स्‍टार्टअप आरम्‍भ कर सकते हैं एवं लोगों को रोजगार दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे देश में नये-नये आयामों का विकास हो रहा है।

Related posts

भोजपुर: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने लोक अदालत के जागरूकता रथ को दिखाई झंडी।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:सामान्य प्रेक्षक एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी की मौजूदगी में हुआ मतदान कर्मियों का दूसरा रेंडमाइजेशन, गठित किए गए मतदान दल।

rktvnews

पटना:कदम कुआँ शिव मंदिर प्रांगण में पारंपरिक रूप से हुआ होलिका दहन।

rktvnews

विश्व एड्स दिवस 2024

rktvnews

संशोधित वक्फ़ बिल से ग़रीब मुसलमानों का होगा भला: विद्यार्थी संगठन

rktvnews

चतरा:अवैध अफीम–पोस्ता की खेती की विनष्टीकरण के बिन्दू पर समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

Leave a Comment