RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

बागपत:रोजगार मेले में 188 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार।

बागपत/उत्तर प्रदेश 03 जनवरी।उ०प्र०कौशल विकास मिशन बागपत, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खेकडा बागपत एवं सेवायोजन कार्यालय बागपत के सयुक्त तत्वाधन में दीन दयाल ग्रामीण कौशलय योजना के अन्तर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खेकड़ा में आज जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने रोजगार मेले का शुभारंभ किया जिसमे उन्होंने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया जिलाधिकारी ने रोजगार मेला में आए अभ्यर्थियों से वार्ता की और उनकी शिक्षा दीक्षा के संबंध में जानकारी ली उन्होंने कहा कि युवाएं जिस क्षेत्र में भी योग्यता रखते हैं उनके लिए अपार रोजगार हैं जनपद में ऐसे रोजगार मेलों का आयोजन समय पर होता होता रहेगा।
प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान / जिला समवन्यक नीरज कुमार ने बताया कि मेले में 12 कम्पनियों / अधिष्ठानों के द्वारा 1536 रिक्तियों के साथ प्रतिभाग किया गया। मेलें में 547 बेरोजगार युवक/युवतियों द्वारा मेलें में प्रतिभाग किया गया, जिसमें कम्पनियों / अधिष्ठानों द्वारा साक्षत्कार कर 188 युवक/युवतियों का चयन किया गया।
मेले की संपूर्ण व्यवस्था पानी साफ सफाई चिकित्सा आदि के लिए संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया। प्रधानाचार्य आईटीआई द्वारा अंत में संबोधित करते हुए कहा गया कि जिन युवकों का चयन नहीं हो पाया है वह निराश ना हो आगे इस प्रकार के रोजगार मेला का आयोजन किया जाता रहेगा।
इस अवसर पर मेलें में जिला सेवायोजन अधिकारी विपिन कुमार, जी०एम० डी०आई०सी० अर्चना तिवारी, एवं खादी ग्राम उद्योग अधिकरी सन्दीप कुमार, जिला कौशल प्रबन्धक कन्हैया लाल एवं आशुतोष मिश्रा, प्लेसमेन्ट प्रभारी देवेन्द्र तथा प्रभारी कार्यदेशक सुरेश कुमार उपस्थित रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने एमटी वासुदेवन नायर के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

भोजपुर:राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए भोजपुर की टीम रवाना।

rktvnews

गढ़वा: पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के प्रधान सचिव 22 को आएंगे गढ़वा।

rktvnews

इंदौर:आबकारी अमले द्वारा बड़ी कार्रवाई!तीन मामलों में लगभग ढाई लाख रूपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त।

rktvnews

मध्यप्रदेश में 10 से 15 जनवरी तक महिला सशक्तिकरण पर आधारित होंगे विभिन्न कार्यक्रम।

rktvnews

उज्जैन:ग्राम पंचायतों के अधिकारी-कर्मचारी प्रतिदिन पंचायत भवन में उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करेंगे : कलेक्टर

rktvnews

Leave a Comment