RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

बढ़ते ठंड को ले बक्सर डीएम ने शैक्षणिक गतिविधियों हेतु जारी किए आदेश।

बक्सर जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल (फाइल फ़ोटो)

बक्सर/बिहार 09 जनवरी।जिलें में बढते ठंड के कारण तापमान में आई गिरावट एवं शीतलहर से बच्चों के स्वास्थ्य एवं जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के आदेशानुसार सभी निजी/सरकारी विद्यालयों (प्री स्कूल एवं आँगनबाड़ी केन्द्रों सहित) में सभी कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियों को पूर्वाहन 09:30 बजे से पूर्व एवं अपराहन 04:00 बजे के पश्चात संचालन पर प्रतिबंध लगाया गया है। सभी विद्यालय प्रबंधन उपरोक्त आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों को पुननिर्धारित करेंगे। मिशन दक्ष एवं बोर्ड परीक्षा हेतु संचालित की जाने वाली विशेष कक्षाओं का संचालन इससे मुक्त रहेगा। सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक सहित सभी शिक्षक/शिक्षकोतर कर्मी विद्यालय में पूर्व के भाँति प्रातः 09:00 बजे से अपराहन 05:00 बजे तक अपने विद्यालय में उपस्थित रहेंगे एवं विद्यालयी/विभागीय कार्यों का निष्पादन करेंगे। उक्त आदेश दिनांक 13.01.2024 तक प्रभावी रहेगा।

Related posts

आईएफएफआई, 54 में मोरक्को की फिल्म “फ़ेज़ समर’ 55” का एशियाई प्रीमियर हुआ।

rktvnews

भोजपुर : पुलिस ने किया एक देशी कट्टा व तीन जिंदा कारतूस बरामद! आरोपी फरार।

rktvnews

डीडीसी प्रतिभा रानी ने ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के सफल क्रियान्वयन हेतु ग्राम चौपाल का किया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: महान विभूतियों की स्मृति में कमजोर लोगों के बीच कंबल का किया गया वितरण।

rktvnews

पटना:जिलाधिकारी ने अंचल मसौढ़ी में ‘‘डॉग बाबू’’ के नाम से निवास प्रमाण-पत्र जारी किए जाने से संबंधित मामले की जांच की।

rktvnews

उप-राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने श्रम सुधारों, युवा सशक्तिकरण और खेल प्रोत्साहन प्रयासों की सराहना की।

rktvnews

Leave a Comment