RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

चतरा:ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर एवं मोबाईल डेमोंस्ट्रेशन वैन से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न।

चतरा/झारखंड 03 जनवरी।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव, झारखण्ड रांची से प्राप्त निदेश के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा अबु इमरान की अध्यक्षता में ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर एवं मोबाइल डेमोंस्ट्रेशन वैन से संबंधित हैंड्स ऑन प्रशिक्षण कौशल विकास सह प्रशिक्षण केन्द्र डीएमएफटी चतरा में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी चतरा/ सिमरिया, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी एवं कर्मियों को दिया गया।
उपायुक्त ने प्रशिक्षण में भाग लेनेवाले पदाधिकारियों/कर्मियों से हैंडस ऑन प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी प्राप्त की। साथ ही उन्होने कहा कि ईवीएम/वीवीपैट में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें एवं न तो ईवीएम/वीवीपैट का फोटो और न ही वीडियो बनाएंगे। साथ ही उन्होंने ईवीएम/वीवीपैट की विस्तृत जानकारी दिया।
उक्त आयोजित प्रशिक्षण में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर राम नारायण खलको एवं जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर निदेशक डीआरडीए सह उप निर्वाचन पदाधिकारी अरूण कुमार एक्का के द्वारा संयुक्त रूप से ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर एवं मोबाइल डेमोंस्ट्रेशन वैन से संबंधित हैंड्स ऑन की विस्तृत जानकारी दी गई। सभी पदाधिकारी एवं कर्मी प्रशिक्षण प्राप्त कर आम लोगों के बीच जागरूकता फैलाएंगे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 27 सितंबर 25

rktvnews

बेतिया: शिक्षा संवाद को जिलाधिकारी ने किया संबोधित!गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ग्रहण कर जीवन में बेहतर प्रदर्शन करें बच्चे : जिलाधिकारी

rktvnews

इफको पटना और भोजपुर कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

सजग एवं सचेत रहकर अपने दायित्वों का निवर्हन करें एफएसटी एवं एसएसटी : जिला निर्वाचन पदाधिकारी।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

पटना:कमलनयन श्रीवास्तव की पुस्तक ‘एक और दधीचि’ का हुआ लोकार्पण।

rktvnews

Leave a Comment