RK TV News
खबरें
Breaking News

दूरसंचार अभियांत्रिकी केंद्र (टीईसी) की स्वैच्छिक प्रमाणन योजना के तहत अनुमोदन प्रमाण पत्र (सीओए) और प्रौद्योगिकी अनुमोदन के ऑनलाइन मॉड्यूल का शुभारंभ।

नई दिल्ली/29 दिसंबर।डिजिटल संचार आयोग के सदस्य (एस), ए.के.साहू, ने दूरसंचार अभियांत्रिकी केंद्र (टीईसी) की स्वैच्छिक प्रमाणन योजना के तहत अनुमोदन प्रमाणपत्र (सीओए) और प्रौद्योगिकी अनुमोदन के ऑनलाइन मॉड्यूल का शुभांरभ किया है। दूरसंचार इंजीनियरिंग केंद्र (टीईसी), दूरसंचार विभाग की एक तकनीकी शाखा है। सीडीओटी द्वारा विकसित मॉड्यूल का उद्देश्य कारोबार करने में सुगमता लाना और आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देना है।
टाइप/इंटरफेस अनुमोदन के लिए ऑन-लाइन मॉड्यूल का सचिव (टी), अध्‍यक्ष डीसीसी द्वारा शुभांरभ करने के बाद, टाइप/इंटरफेस अनुमोदन के लिए ऑन-लाइन मॉड्यूल को 7 जुलाई, 2023 को चालू कर दिया गया था।
इसकी शुरूआत परीक्षण और प्रमाणन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो दूरसंचार और संबंधित आईसीटी क्षेत्र में स्टार्ट-अप और एमएसएमई के लिए एक उत्साहजनक पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देता है। स्टार्ट-अप और एमएसएमई, अपने उत्पादों की विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए दूरसंचार क्षेत्र से संबंधित अपने उत्पादों के लिए, ये प्रमाण-पत्र लेकर लाभान्वित हो सकते हैं।
इसके फलस्वरूप, अब स्वैच्छिक परीक्षण और प्रमाणन के तहत, सभी प्रकार के प्रमाण-पत्रों, जिनमें टाइप अनुमोदन प्रमाण-पत्र, इंटरफ़ेस अनुमोदन प्रमाण-पत्र, अनुमोदन प्रमाण-पत्र (सीओए) और प्रौद्योगिकी अनुमोदन प्रमाण-पत्र शामिल हैं, का ऑनलाइन मॉड्यूल के जरिए निर्बाध रूप से आवेदन और संसाधित किया जा सकता है।

Related posts

देहरादून:मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आज सचिवालय में राज्य स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

नारनौल:हरियाणा स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चार खिलाड़ियों ने पदक जीत ,किया जिले का नाम रोशन।

rktvnews

दुमका:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समाहरणालय सभागार में भव्य कार्यक्रम, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर: जिला सैनिक कल्याण बोर्ड, आरा में विधिक सहायता केंद्र का किया गया उद्घाटन।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ₹2435.11 लाख की 4 योजनाओं का लोकार्पण किया।

rktvnews

उप विकास आयुक्त डॉ प्रीति कुमारी द्वारा दो बसों को हरी झंडी दिखाकर 120 मत्स्यपालकों को जिला मत्स्य कार्यालय के भ्रमण दर्शन योजना के तहत दरभंगा के डैजल एग्रो एवं मधुबनी के कैलाश मत्स्य हैचरी भेजा गया।

rktvnews

Leave a Comment