RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जिला सैनिक कल्याण बोर्ड, आरा में विधिक सहायता केंद्र का किया गया उद्घाटन।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)26 जुलाई।बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना से प्राप्त निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर के तत्वाधान में आज कारगिल दिवस के अवसर पर वीर परिवार सहायता योजना के तहत निशुल्क विधिक सहायता प्रदान करने हेतु जिला सैनिक कल्याण बोर्ड, आरा में विधिक सहायता केंद्र का उद्घाटन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर, आरा के सचिव गौतम कुमार ने बताया कि यह विधिक सहायता केंद्र, वीर परिवार के सम्मान हेतु उन्हें निशुल्क विधिक सहायता प्रदान करेगा। विधिक सहायता केंद्र में एक पैनल अधिवक्ता हरिशंकर दुबे एवं दो पारा विधिक स्वयंसेवक ललन कुमार एवं सरिता कुमारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। इस अवसर पर सेवानिवृत कैप्टन सतीश चंद्र पांडे, सेवानिवृत लेफ्टिनेंट कर्नल राणा प्रताप सिंह, सेवानिवृत्ति सब मेजर कन्हैया सिंह, सेवानिवृत मेजर बलराम करमहार, सेवानिवृत मेजर परमहर्ष राय, सेवानिवृत्ति सी वी पांडे, आई एम झा, मनोज कुमार, प्रदीप सिंह एवं अन्य उपस्थित थे।

Related posts

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

SBI लाइफ और BCCCI ने ‘उदयन एनजीओ’ की पाँच बच्चियों को भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साथ ‘मीट एंड ग्रीट’ का यादगार अवसर प्रदान किया।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:बेहतर तरीके से प्रशिक्षण प्राप्त करें द्वितीय मतदान पदाधिकारी : जिला निर्वाचन पदाधिकारी

rktvnews

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भजन-कीर्तन व सांस्कृतिक कार्यक्रम मे झूमे दर्शक।

rktvnews

इतिहास के पुनर्लेखन की कोशिश में भाजपा : आरएसएस ने अंबेडकर को तुच्छ बताया था और विवेकानंद ने कट्टरता को।

rktvnews

बिहार: बक्सर: प्रखंड कार्यालय चौसा में रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment