RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर: वाहन चेकिंग के दौरान अवैध हथियार और देशी शराब के साथ 2 गिरफ्तार।

आरा/भोजपुर 29 दिसंबर। भोजपुर पुलिस के अगिआंव थाना द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान अवैध हथियार और शराब के साथ दो लोगो को गिरफ्तार किया गया।
गुरुवार 28 दिसंबर की संध्या में अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था के मद्देनजर अगिआंव थाना द्वारा खननी कलां मोड़ के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान चेकिंग को देख मोटर साईकिल 2 अपराधी भागने लगे जिसे पुलिस के द्वारा खदेड़ कर पकड़ा गया और उनकी विधिवत तलाशी लिए जाने पर उक्त 2 मोटर साइकिल सवार अकरही टोला के सुमन सिंह और चतुर्भुजी बराव के चंदन कुमार के पास से एक देशी कट्टा ,एक जिंदा कारतूस और एक लिटर देशी शराब बरामद किया गया। पुलिस ने उक्त दोनो युवकों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Related posts

भोजपुर:अभिजीत कुमार के भारतीय सेना में चयन होने पर सम्मान कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप एस पुरी ने इथेनॉल 100 ईंधन जारी (लॉन्च) किया।

rktvnews

भोजपुर:मानव सेवा संस्थान द्वारा शिव बारातियों का मिष्ठान्न से किया गया स्वागत।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 05 जुलाई 25

rktvnews

जयपुर:राज्य स्तरीय निबंध एवं सर्वश्रेष्ठ निर्णय के लिए श्रेष्ठ प्रतिभागियों का सम्मान।

rktvnews

समस्तीपुर:देश रश्मि मना रहा हिंदी दिवस : डॉ लाभ

rktvnews

Leave a Comment