RK TV News
खबरें
Breaking Newsसम्मान

कला संस्कृति युवा विभाग बिहार सरकार द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय युवा उत्सव में बक्सर के प्रतिभागियों ने उप मुख्यमंत्री के द्वारा सम्मान प्राप्त कर जिलें का मान बढ़ाया।

बक्सर/बिहार 29 दिसंबर।आज 29 दिसम्बर को जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा सारण जिलें में आयोजित राज्य स्तरीय युवा उत्सव में बक्सर के प्रतिभागियों, जिसमें सोनी कुमारी (शास्त्रीय गायन) में तृतीय एवं मो0 शाहिद (सुगम संगीत) में द्वितीय स्थान प्राप्त किये। जिसको जिला पदाधिकारी के द्वारा कलाई घड़ी एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
हर वर्ष आयोजित होने वाली कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की ओर से राज्य स्तरीय युवा उत्सव 2023 में बक्सर जिलें ने पूरे राज्य में अपना दमखम दिखाया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन जिला प्रशासन बक्सर ने कराया था। जिसमें जिलें भर के सैकड़ों प्रतिभागियों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की थी। तत्पश्चात निर्णायक मंडल के द्वारा बडे़ ही सुक्ष्म ढंग से प्रतिभागियों का आकलन किया गया। साथ ही अगले वर्ष होने वाली युवा उत्सव की शुभकामनाएँ एवं इसी तरह आगे बढते हुए जिला का नाम रौशन करने शुभकामना दी गई।
संगीत गुरू अनुराग मिश्रा शिक्षक राज +2 उच्च विद्यालय डुमराँव जिनके अगुवाई में टीम गठित की थी। जिला पदाधिकारी के द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उप विकास आयुक्त बक्सर एवं प्रभारी पदाधिकारी जिला सामान्य शाखा बक्सर के द्वारा प्रतिभागियों को शुभकामना दी गई।
इस सम्मान के लिए प्रतिभागियों ने जिला प्रशासन बक्सर को धन्यवाद के साथ और मेहनत कर बक्सर जिलें का नाम रौशन करने का आश्वासन दिया गया।

Related posts

प्रधानमंत्री 14 सितम्बर को बीना में पेट्रो केमिकल परिसर में 50 हजार करोड़ रुपए निवेश कार्य का भूमि-पूजन करेंगे।

rktvnews

संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर टिप्पणी को ले राष्ट्रपति सचिवालय ने जारी की विज्ञाप्ति,कहा सच्चाई से महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक ।

rktvnews

भोजपुर:रेड क्रॉस सोसाइटी में डीडीसी ने फहराया तिरंगा।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 02 अप्रैल 24

rktvnews

चतरा:उपायुक्त एवं अपर समाहर्ता ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

Leave a Comment