RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

राजस्थान:अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ सयुंक्त जांच दल की बड़ी कार्यवाही – अवैध खनन एवं परिवहन में लिप्त 6 वाहन एवं एक्सकेवेटर मशीन की जब्त।

जयपुर/राजस्थान 15 जनवरी। जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सोमवार, 15 जनवरी को संयुक्त जांच अभियान का आगाज हुआ। अभियान के पहले दिन खनन, राजस्व, पुलिस, वन, परिवहन एवं जयपुर विकास प्राधिकरण आपसी सामंजस्य बनाकर प्रभावी कार्यवाही को अंजाम देते हुए अवैध खनन एवं परिवहन में लिप्त 6 ट्रेक्टर ट्रॉली एवं एक एक्सकेवेटर मशीन जब्त की है।
जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी के सदस्य सचिव श्रीकृष्ण शर्मा ने बताया कि रविवार को कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कलक्टर श्री प्रकाश राजपुरोहित ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिये थे।
उन्होंने बताया कि संयुक्त जांच दल ने कार्यवाही को अंजाम देते हुए सांगानेर सदर पंचायत समिति में 2 ट्रेक्टर ट्रॉली, फागी पंचायत समिति में 2 ट्रेक्टर ट्रॉली, जमवा रामगढ़ पंचायत समिति एवं बस्सी पंचायत समिति से एक-एक ट्रेक्टर ट्रॉली सहित अवैध खनन एवं परिवहन में लिप्त कुल 6 ट्रेक्टर ट्रॉलियां एवं खोरा मीणा, आमेर में चुनाई पत्थर के अवैध खनन में लिप्त एक एक्सकेवेटर मशीन जब्त की है। कार्यवाही के बाद संयुक्त जांच दल ने जब्त वाहनों को संबंधित पुलिस थानाधिकारियों को सुपूर्द कर दिया है।
उन्होंने बताया कि 31 जनवरी तक जारी रहने वाले इस अभियान के तहत कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने अवैध खनन की ड्रोन विडियो ग्राफी कराने के निर्देश दिये है। राजकीय भूमि में अवैध खनन पाया जाने पर अवैध खननकर्ताओं के विरुद्ध तीन पीडीपीपी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। अवैध खनन में लिप्त पाए जाने वाले वाहनों के चालकों का लाइसेंस तथा वाहनों का रजिस्ट्रेशन भी निरस्त करने की कार्यवाही की जाएगी।

Related posts

बलिया:वीर बालक शहादत दिवस पर चित्रगुप्त हाई स्कूल छिब्बी में कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

नई आशा ने आयोजित किया गर्भवती महिलाओं का जांच सह दवा वितरण शिविर

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने देश में फिटनेस संस्कृति विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

rktvnews

भोजपुर: आयुष्मान कार्ड जागरूकता रथ को सिविल सर्जन ने झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए बिहार टीम दौसा राजस्थान के लिए रवाना।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 07 मई 25

rktvnews

Leave a Comment