RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

पिथौरागढ़:युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक के तत्वधान में एक दिवसीय युवा महोत्सव का आयोजन।

पिथौरागढ़/उत्तराखंड 29 दिसंबर।युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के तत्वाधान में रामलीला मैदान टकाना में शुक्रवार को एक दिवसीय जनपद स्तरीय युवा महोत्सव आयोजित हुआ। युवा महोत्सव का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक मयूख महर द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।
विधायक मयूख महर ने युवाओं का स्वागत करते हुए सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा ऐसे आयोजनों का उद्देश्य प्रतिभाओं को मंच देकर उनके हुनर को उभारना है। इसलिए उन्होंने सभी कलाकारों से युवा महोत्सव मे भाग लेने की अपील की,तथा उन्होंने कहा कि ऐसे महोत्सव हमारी संस्कृति को संजोहने मे भी कारगर सिद्ध होंगे।
युवा कल्याण अधिकारी डी. एन. द्विवेदी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस पर जनपद स्तरीय युवा महोत्सव मनाया जा रहा है उन्होंने सभी सांस्कृतिक टीमों व सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा हमारे युवाओं के द्वारा नेशनल मे प्रतिभाग किया जा रहा है। विकास खंडों से चयनित युवा कलाकार जनपद स्तरीय प्रतियोगिता मे प्रतिभाग किया जाता है प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले युवाओं को प्रतीक चिन्ह के साथ नकद पुरस्कार दिया जाएगा ।
युवा महोत्सव मे जनपद के 8 ब्लाकों के लगभग 200 कलाकारों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम मे लोकगीत, लोक नृत्य शास्त्रीय गायन एकल नृत्य एवं लोकगीत शास्त्रीय वादन आदि विधाओं में प्रतियोगिता आयोजित हुई l
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रदीप मेहरा व अजय ओली तथा जज/निर्णायक मंडल में गिरजा जोशी, प्रकाश रावत, भुवन जोशी, ललित शास्त्री,हरीश विश्वास त्रिलोक महर तिलक जोशी, भुवन पांडे, आशा मेहता संजय कापड़ीआदि मौजूद थे, संचालन नानू बिष्ट के द्वारा किया गया।

Related posts

स्व राधा शरण सिंह की पुण्यतिथि पर फैंसी फुटबॉल मैच का आयोजन।

rktvnews

देश और देशवासियों के हितों की रक्षा के लिए मतदान है जरूरी:विद्यावाचस्पति अश्विनी राय “अरुण”

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना स्थित तारामंडल में आयोजित कार्यक्रम में विज्ञान प्रदर्शनी बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

जयपुर की राजकीय विद्यालयों की बालिकाओं ने राष्ट्रपति एवं मुख्यमंत्री को बांधा रक्षासूत्र।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : आतंकवादियों की कायराना हरकत से प्रदेश ने अपना बेटा खोया’: मुख्यमंत्री साय

rktvnews

भोजपुर : दो जानवर चोर रंगेहाथ गिरफ्तार! पुलिस ने भेजा जेल

rktvnews

Leave a Comment