RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यटन

काशी तमिल संगमम के द्वितीय चरण में भाग लेने के उद्देश्य से तमिल प्रतिनिधियों का पांचवां समूह काशी पहुंचा।

वाराणसी/उत्तर प्रदेश 25 दिसंबर।किसानों एवं कारीगरों (इसका नाम पवित्र नदी नर्मदा के नाम पर रखा गया है) वाले तमिल प्रतिनिधियों का पांचवां समूह काशी तमिल संगमम के दूसरे चरण में भाग लेने के लिए आज काशी पहुंचा। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर समूह के सदस्यों का जोरदार स्वागत किया गया। यह समूह काशी शहर में अपने प्रवास के दौरान प्रयागराज व अयोध्या का भ्रमण करेगा और ये सभी लोग काशी विश्वनाथ धाम, काल भैरव मंदिर, सारनाथ, हनुमान घाट, गंगा आरती तथा अन्य स्थानों का दौरा भी करेंगे।
काशी तमिल संगमम का दूसरा चरण 30 दिसंबर 2023 तक चलता रहेगा। पिछले वर्ष, काशी तमिल संगमम का पहला चरण 16 नवंबर से 16 दिसंबर 2022 तक आयोजित किया गया था। तमिलनाडु के विभिन्न हिस्सों से और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले लगभग 1400 (प्रत्येक 200 व्यक्तियों के 7 समूह) लोगों के यात्रा करने की उम्मीद है। विद्यार्थियों, शिक्षकों, पेशेवरों, आध्यात्मिक और किसानों तथा कारीगरों के पांच समूह वाराणसी पहुंचे हैं।

Related posts

भोजपुर:स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान कार्यक्रम।

rktvnews

भारतीयता के बोध के लिए हिंदी सबसे अच्छी भाषा है इसलिए इसे वैश्विक स्वीकार्यता के स्तर पर ले जाना है: डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय

rktvnews

भोजपुर : बिहार मे फिर जंगलराज नहीं आने देना है : पवन सिंह 

rktvnews

एनडब्ल्यूडीए सोसायटी की 38वीं वार्षिक आम बैठक और नदियों को जोड़ने के लिए विशेष समिति (एससीआईएलआर) की 22वीं बैठक का नई दिल्ली में आयोजन।

rktvnews

चतरा:7 प्रखंड के पंचायतों व नगर परिषद क्षेत्र में हुआ आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

छत्तीसगढ़:हम कहानियों को रिसर्च नहीं सर्च कर रहे हैं:अशोक मिश्रा

rktvnews

Leave a Comment