RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का किया अनावरण।

देहरादून/ उत्तराखंड 25 दिसंबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज काशीपुर में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती (सुशासन दिवस) के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण एवं पार्क का लोकार्पण किया।मुख्यमंत्री ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि संपूर्ण देश आज ’’सुशासन दिवस’’ मना रहा है। यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि आज स्व. अटल जी की प्रतिमा का अनावरण काशीपुर की इस पुण्य भूमि में किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि अटल जी द्वारा दिखाए गए संकल्प पथ पर चल कर ही हम अपने सपनों का भारत बना सकते हैं। भारत के आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी दूरगामी सोच वाली परियोजना, परमाणु परीक्षण जैसे साहसी कदम अटल जी के नेतृत्व में इस देश ने देखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी अन्त्योदय के दर्शन को कार्यरूप देने में विश्वास रखते थे। वे हमेशा समाज के गरीब और वंचित वर्ग के लिए चिंतित व सक्रिय रहते थे। उन्होंने राष्ट्रधर्म को हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर रखा, समानता और सामाजिक समरसता के प्रति वे सदा तन-मन से समर्पित रहे।
उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृृत्व में उत्तराखण्ड की डबल इंजन की सरकार श्रद्धेय अटल जी के सपनों का उत्तराखण्ड बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्र एवं राज्य सरकार निरंतर राज्य के चहुंमुखी विकास एवं नागरिकों की सेवा के लिए प्रयासरत है।
इस दौरान केन्द्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री एवं जनपद प्रभारी शगणेश जोशी, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, शिव अरोड़ा, अरविन्द पाण्डेय, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

जयपुर:राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का प्रदेश के जनप्रतिनिधिगण से संवाद।

rktvnews

बहेलियों से पक्षियों को समाजसेवी दीपक अकेला ने कराया आजाद।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:महिला दिवस पर बेटियों की दौड़,मझौलिया में होगा ‘ASMITA’ खेल महोत्सव।

rktvnews

भोजपुर:”आपका शहर आपकी बात” के तहत आरा के श्रीटोला में लगाया गया शिविर ।

rktvnews

बागपत:MSME नीति-2022 के तहत मिले पूंजीगत अनुदान के लाभ से बागपत में प्रदूषणमुक्त तरीके से बन रही ईंटें।

rktvnews

राजस्थान :आमजन से सरोकार रखने वाले विभागों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जन समस्याओं के लम्बित प्रकरणों का समय पर निस्तारण कर सूचित भी करें :मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment