RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यटन

तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि और केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने काशी तमिल संगमम् II के दौरान वाराणसी का दौरा किया।

वाराणसी/उत्तर प्रदेश 25 दिसंबर।तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि और केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने आज वाराणसी के अस्सी घाट का दौरा किया। उन्होंने अस्सी घाट पर ‘सुबह-ए-बनारस’ में भाग लिया, जो उत्तर प्रदेश सरकार की एक पहल है जिसे 2014 में वाराणसी की आत्मा को जानने और समझने के मकसद से शुरू किया गया था। उन्होंने 24 दिसंबर 2023 की शाम को काशी तमिल संगमम् II के एक भाग के रूप में आयोजित एक सांस्कृतिक समारोह में भाग लिया।
अन्नपूर्णा देवी ने बताया कि कैसे वह काशी तमिल संगमम्-2023 में भाग लेकर और अस्सी घाट पर काशी की आध्यात्मिक संस्कृति, संगीत और योग के उल्लेखनीय एकीकरण को देखकर मंत्रमुग्ध हो गईं। उन्होंने कहा कि भारत की दो समृद्ध संस्कृतियों के बीच अद्भुत समानता ने उन्हें मंत्रमुग्ध कर दिया है जो विविधता से भरपूर है फिर भी सांस्कृतिक सद्भाव के भावनात्मक बंधनों से जुड़ी हुई है। उन्होंने इस आयोजन की संकल्पना में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया।
काशी तमिल संगमम् का दूसरा चरण 30 दिसंबर 2023 तक जारी रहेगा। पिछले साल, काशी तमिल संगमम् का पहला चरण 16 नवंबर से 16 दिसंबर 2022 तक आयोजित किया गया था। इसमें लगभग 1400 (प्रत्येक 200 व्यक्तियों के 7 समूह) लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। तमिलनाडु के विभिन्न हिस्सों से यात्रा करते हुए, जीवन के विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हुए छात्रों, शिक्षकों, पेशेवरों, आध्यात्मिक और किसानों और कारीगरों के पांच बैच वाराणसी पहुंचे हैं। काशी प्रवास के दौरान वे अपने यात्रा कार्यक्रम के अनुसार प्रयागराज और अयोध्या भी जायेंगे।

Related posts

डीएम और एसपी की संयुक्त अध्यक्षता में मुहर्रम पर्व को ले विधि व्यवस्था हेतु बैठक आयोजित।

rktvnews

पटना:श्रद्धावान विद्यार्थियों को ही माँ की पूजा का अधिकार : डॉ सुलभ

rktvnews

पटना:मेकअप आर्टिस्ट कंटेस्ट शो (सीज़न 3) का फिनाले संपन्न।

rktvnews

बागपत:राज्य महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला ने की विकास भवन में जनसुनवाई।

rktvnews

18वें एमआईएफएफ ने ‘वेब सीरीज/ओटीटी प्लेटफॉर्म – वृत्तचित्रों के लिए एक रहस्यमयी मंच’ विषय पर एक विचारोत्तेजक पैनल चर्चा का आयोजन किया।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर प्रखंड समन्वय समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment