RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने रन फॉर जीरो हंगर‘ थीम पर आयोजित वेदांता पिंकसिटी हॉफ मैराथन का किया फ्लैग ऑफ।

जयपुर/राजस्थान 17 दिसम्बर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘‘स्वस्थ भारत‘‘ के संकल्प को साकार करती वेदांता पिंकसिटी हॉफ मैराथन रविवार को जगतपुरा में आयोजित हुई। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सुबह 7 बजे मैराथन को फ्लैग ऑफ किया। उन्होंने हजारों धावकों को आगे बढ़ते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।
मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि युवाओं को स्वस्थ और उत्साहित रहकर देश में राजस्थान को अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प लेना चाहिए। हम सभी को मिलकर इस संकल्पना को साकार करना होगा। यह मैराथन ‘रन फॉर जीरो हंगर‘ के महत्वपूर्ण उद्देेश्य से हो रही है। इस आयोजन में 12 हजार से अधिक धावकों को एकजुट किया गया है। इससे एक लाख से अधिक जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
मैराथन में 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन, 10 कि.मी. की कूल रन और 5 कि.मी. की ड्रीम रन कैटेगरी में धावकों ने दौड़ पूरी कर फिटनेस और एकजुटता का संदेश दिया। इस अवसर पर वेदांता समूह व आयोजन से जुड़ी प्रिया अग्रवाल हेब्बर, आकर्ष हेब्बर, डॉ. स्टीव मूर, अरूण मिश्रा और डॉ. मनोज सोनी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर;देशी गाय के गोबर व गौमूत्र से बढ़ेगी मिट्टी की उर्वरता।

rktvnews

सिवान:जीविका द्वारा दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत किया गया रोजगार मेले का आयोजन।

rktvnews

बक्सर:पर्यावरण संरक्षण हेतु सभी ग्राम पंचायतो में वृक्ष लगाएं : जिलाधिकारी

rktvnews

रामकथा युगों युगों से भारतीय संस्कृति को प्राण देती आयी है

rktvnews

बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने की बैठक!आयोग ने बाल गृह और पर्यवेक्षण गृह का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय का19वां वार्षिकोत्सव सह पुरस्कार वितरण हर्षोल्लास संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment