RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर प्रदान की सहयोग राशि।

भोपाल/मध्यप्रदेश 07 दिसंबर।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री निवास परिसर ‘समत्व’ भवन में सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर संचालक सैनिक कल्याण म.प्र., ब्रिगेडियर (सेवानिवृत) अरुण नायर ने प्रतीक ध्वज लगाया। मुख्यमंत्री चौहान ने अपनी ओर से सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सहयोग राशि तथा दिवस के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं प्रदान की।
उल्लेखनीय है कि भारतीय सशस्त्र सेनाओं के सैनिक देश की रक्षा, आंतरिक सुरक्षा और प्राकृतिक आपदाओं में कर्त्तव्य पालन करते हुए वीरगति को प्राप्त हो जाते हैं। इन सैनिकों को स्मरण करने, सम्मान देने तथा देश के नागरिकों द्वारा सैनिकों के प्रति सम्मान भाव प्रकट करने के लिए वर्ष 1949 से प्रतिवर्ष 7 दिसंबर, सशस्त्र सेना झंडा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस पर मोटर वाहनों में लगने वाले कार ध्वज तथा प्रतीक ध्वज वितरित करने से संग्रहित राशि से शहीद सैनिकों के आश्रित परिजन, दिव्यांग सैनिकों, पूर्व सैनिकों, सेवारत सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण एवं पुनर्वास से संबंधित आर्थिक सहायता योजनाएँ संचालित की जाती हैं।

Related posts

उत्तराखंड:मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शहरी विकास विभाग की 21वीं राज्य स्तरीय अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच मध्यप्रदेश इकाई की ऑनलाइन गोष्टी आज संपन्न।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 16 अगस्त 24

rktvnews

जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में बंदी दरबार का आयोजन।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री हरिद्वार में आयोजित गंगा दीप महोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

भोजपुर:जातिय गोलबंदी के आगे विकास पड़ा फीका प्रतिष्ठित सीट का हुआ नुकसान:तारकेश्वर ठाकुर

rktvnews

Leave a Comment