RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड:मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शहरी विकास विभाग की 21वीं राज्य स्तरीय अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)15 अक्टूबर।मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में आज सचिवालय में शहरी विकास विभाग की 21वीं राज्य स्तरीय अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान मुख्य सचिव ने वर्ष 2015 से 2022 तथा 31 दिसम्बर 2024 तक विस्तारित प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की समीक्षा की तथा वर्ष 2024 से 2029 तक क्रियान्वित होने वाली प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत किए जाने वाले विभिन्न कार्यों को तत्परता से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसएलएसएमसी के विभिन्न एजेंडा बिन्दुओं पर भी सहमति प्रदान की।
बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने पीएमएवाई-यू 2.0 के तहत नए शहरों को शामिल करते हुए सूची को जल्द तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जो शहर पीएमएवाई-यू के तहत शामिल नहीं किये जा सके थे, उन्हें पीएमएवाई-यू 2.0 की सूची में रखा जाए। सीएस श्रीमती रतूड़ी ने पीएमएवाई-यू 2.0 के अनुरूप आवास नीति पर जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
सीएस ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अनुरूप कैपेसिटी बिल्डिंग प्लान हेतु एटीआई नैनीताल में प्रशिक्षण एवं कार्यशालाओं की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। बैठक में सचिव नितेश कुमार झा सहित शहरी विकास विभाग व वित्त विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

भोजपुर:2027 तक तीसरी अर्थव्यवस्था और 2047 के पहले भारत विकसित देश हो जाएगा : आर.के.सिंह

rktvnews

शेमारू जोश पर ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘झमकुड़ी’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 14 नवंबर, शाम 7 बजे!

rktvnews

भोपाल:हर आंगन में सुख, शांति और समृद्धि के नए रंग बिखेरता है होली का उत्सव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियों को भाजयुमो घर-घर पहुंचाएंगे!9 साल बना मिसाल, उपलब्धियों ने किया कमाल:विभू जैन

rktvnews

Wibmo के ‘एजेंटिक रिस्क इंटेलिजेंस असिस्टेंट’ (ARIA) का मुंबई में अनावरण।

rktvnews

इंदौर:सुरक्षित कल के लिए जल संरक्षण महती आवश्यकता है-जल संसाधन मंत्री सिलावट

rktvnews

Leave a Comment