RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में बंदी दरबार का आयोजन।

 बक्सर/बिहार 26 जून। 24 जून को जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल एवं की अध्यक्षता में केंद्रीय कारा बक्सर में बंदी दरबार का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी महोदय को गार्ड ऑफ ऑनर एवं बुके देकर अधीक्षक केंद्रीय कारा के द्वारा स्वागत किया गया। बंदी दरबार में पुलिस अधीक्षक बक्सर, उप विकास आयुक्त बक्सर, असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी बक्सर के प्रतिनिधि चिकित्सक, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल बक्सर एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
बंदियों द्वारा स्वागत गान गाकर एवं बुके देकर जिला पदाधिकारी महोदय का स्वागत किया गया।
जिला पदाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार बंदियों के कुल 17 आवेदन की समीक्षा की गई एवं तत्क्षण उनके समस्याओं के निदान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा कारा के साफ सफाई, भोजन वितरण का निरीक्षण किया गया एवं जरूरी दिशा निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा कारा के अंदर वृक्षारोपण का कार्य किया गया। कारा निर्माणशाला का भी निरीक्षण किया गया एवं अक्रियाशील मशीनों के निस्तारीकरण एवं क्रियाशील मशीनों से उत्पादन कार्य बढ़ाने का निर्देश दिया गया जिसमें और भी बंदियों को क्रमबद्ध तरीके से प्रशिक्षित करने को कहा गया।
कारा के अंदर किए जा रहे रचनात्मक कार्य यथा कारा सैलून, टेलीफोन कियोस्क, आर्ट ऑफ लिविंग का आसन योगध्यान कार्यक्रम को देखा।

Related posts

छत्तीसगढ़:‘मोर गांव, मोर पानी‘ महा अभियान: जल संरक्षण के लिए कांकेर में जोरदार पहल।

rktvnews

झारखंड: चतरा:व्यय प्रेक्षक बुद्रुक गणेश बालासाहेब का हुआ चतरा आगमन।

rktvnews

दुमका:आगामी नगर निकाय निर्वाचन 2026 को लेकर समाहरणालय सभागार में कोषांगों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

सफल लोकतंत्र के लिए चुनाव में हर मतदाता की भागीदारी है जरूरी- जिला निर्वाचन अधिकारी ।

rktvnews

काशी साहित्य संस्थान ,वाराणसी द्वारा सम्मानित किए गए कवि अरुण दिव्यांश।

rktvnews

भारतीय मौसम विभाग ने मई 2024 के पहले सप्ताह के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया।

rktvnews

Leave a Comment