RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

अपना दल (एस) इंदौर कार्यालय में बाबा साहेब के परिनिर्वाण दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि।

इंदौर/मध्यप्रदेश (मुस्कान)06 दिसंबर।भारतरत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर बुधवार को मध्य प्रदेश के इंदौर में अपना दल (एस) कार्यालय पर युवा सदस्यों द्वारा उन्हें नमन किया गया। राजनितिक रणनीतिकार अतुल मलिकराम की अगुवाई में बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। साथ ही युवा सदस्यों ने बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
विजय नगर स्थित पार्टी कार्यालय में प्रदेश महासचिव युवा मंच रोहित चंदेल समेत अल्पसंख्यक सचिव इक़बाल पटेल, महिला मंच सचिव मुस्कान सिंह, पवन त्रिपाठी, रिंकू यादव, नरेंद्र विश्वकर्मा आदि सदस्यों ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान अतुल मलिकराम ने कहा कि बाबा साहब के संघर्ष व प्रयासों की वजह से आज समाज के दबे-कुचले वर्ग को भी सम्मान के साथ जीने का मौका मिला है।

Related posts

चतरा:जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

दुमका: जिला के 8 युवक युतियां डीडीयू-जीकेवाई के तहत कौशल प्रशिक्षण के लिए हजारीबाग और जमशेदपुर रवाना।

rktvnews

भोजपुर में राजद का 30वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास आयोजित।

rktvnews

भोपाल;सुरेश पटवा की पुस्तक “वेदों से वेदान्त तक” का लोकार्पण।

rktvnews

नववर्ष 2025 : ज्योतिषीय विश्लेषण:पूर्व के वर्षों की अपेक्षा शांत एवं विकासोन्मुख होगा।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने राजस्व संग्रहण, अंचल, नीलाम पत्र, निबंधन एवं अवैध उत्खनन की रोकथाम को लेकर किया समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment