सामाजिक न्याय की लड़ाई को और मजबूत करने का लिया संकल्प :भाई बीरेंद्र
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 जुलाई।राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का 30वां स्थापना दिवस रविवार को भोजपुर जिला मुख्यालय में उत्साह, गरिमा और संगठनात्मक एकजुटता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वीरबल यादव, मंच संचालन प्रधान महासचिव रामबाबू पासवान ने किया। समारोह में बिहार विधानसभा की लोक लेखा समिति के सभापति एवं मनेर विधायक भाई वीरेंद्र मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाई वीरेंद्र ने कहा कि राजद के संस्थापकों और सामाजिक न्याय के पुरोधाओं के योगदान को याद करते हुए पार्टी की 30 वर्षों की संघर्षपूर्ण एवं गौरवशाली यात्रा पर चर्चा की गई। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता, संविधान की रक्षा तथा गरीब, पिछड़े, दलित, अति पिछड़े, अल्पसंख्यक और वंचित समाज के अधिकारों की लड़ाई को और मजबूत करने का संकल्प लिया।बिहार की जनता बदलाव चाहती है और आने वाले समय में राजद के नेतृत्व में जनहितैषी सरकार बनेगी।
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं राजद के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने भोजपुर सहित पूरे बिहार के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राजद केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन और सामाजिक न्याय का आंदोलन है। विधान परिषद सदस्य सोनू राय ने कहा कि राजद की 30 वर्षों की यात्रा सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के संघर्ष की गौरवशाली यात्रा रही है। वहीं संदेश के पूर्व विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष विजयेंद्र यादव ने संगठन की मजबूती को पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।जिलाध्यक्ष वीरबल यादव ने कहा कि जिला संगठन पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक अभियान चलाएगा । बड़हरा के पूर्व प्रत्याशी रामबाबू सिंह ने कहा कि राजद ने समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को सम्मान और राजनीतिक भागीदारी दिलाने का कार्य किया है।इस अवसर पर पूर्व विधान पार्षद लालदास राय, पूर्व विधायक अरुण यादव, भाई दिनेश, आशा पासवान, मुकेश सिंह यादव, मनोज सिंह, हाकिम प्रसाद, अदीब रिज़वी, किशोर कुणाल, दीपू राणावत, जिला प्रवक्ता आलोक रंजन, शैलेंद्र राम, आरती देवी, सोनाली सिंह, हीरा ओझा, धनंजय यादव, भीम यादव, अमित ठाकुर, विनोद चन्द्रवंशी, सेराज अहमद, शिव कुमार शर्मा, मनु राठौर, अनूप मौर्य, गोरख यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।जिला उपाध्यक्ष एकराम आलम ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

