RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)05 मई।समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री रवि आनंद ने आमजनों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों ने अपनी शिकायतें एवं आवेदन प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर उपायुक्त ने मौके पर ही जनशिकायत कोषांग के नोडल पदाधिकारी रितेश कुमार को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त सभी आवेदनों का विधिवत पंजीकरण सुनिश्चित करते हुए उन्हें संबंधित विभागों को अविलंब अग्रसारित किया जाए तथा प्रत्येक मामले के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हेतु नियमित अनुश्रवण (मॉनिटरिंग) किया जाए, ताकि आमजनों की शिकायतों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित हो सके।
उपायुक्त ने प्राप्त आवेदनों का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
जनता दरबार में भूमि विवाद, पेयजल, आवास, पेंशन, स्वास्थ्य, शिक्षा विभाग, मनरेगा, सड़क, दिव्यांग पेंशन एवं अन्य योजनाओं से संबंधित मामले प्राप्त हुए, जिन पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक समाहरणालय परिसर में नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन किया जाता है, जहां आमजन अपनी समस्याएं प्रस्तुत कर सकते हैं।

Related posts

रक्षा मंत्री ने मुंबई से पहली बार तीनों सेनाओं की महिला जलयात्रा नौकायन अभियान ‘समुद्र प्रदक्षिणा’ को वर्चुअल रूप से झंडी दिखाई।

rktvnews

उत्तराखंड के भीमताल में आयोजित भारतीय विश्वविद्यालय संघ की संगोष्ठी में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति हुईं शामिल।

rktvnews

भारत निर्वाचन आयोग के आमंत्रण पर, 23 देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों से 75 अंतर्राष्ट्रीय आगंतुक दुनिया के सबसे बड़े चुनावों को देखने आए।

rktvnews

जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक टीम के रूप में रखें बेहतर समन्वय, विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हो अतिरिक्त सतर्कता: मुख्य सचिव

rktvnews

उज्जैन: 2 प्रत्याशियों ने किया आज नामांकन पत्र दाखिल।

rktvnews

छत्तीसगढ़ में जगी स्वच्छता की अलख, खैरागढ़ यूनिवर्सिटी में जबरदस्त आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment