RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के 145वें कोर्स की पासिंग आउट परेड की समीक्षा की।

नई दिल्ली/30 नवंबर।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज खड़कवासला में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के 145वें कोर्स की पासिंग आउट परेड की समीक्षा की। उन्होंने भावी 5वीं बटालियन के भवन की आधारशिला भी रखी।
इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि एनडीए नेतृत्व का एक ऐसा उद्गम स्थल है जिसने महान योद्धाओं को जन्म दिया है। यह अकादमी देश के सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण संस्थानों में भी विशिष्ट स्थान रखती है और इसकी सशस्त्र बलों के लिए देश के एक मजबूत स्तंभ के रूप में मान्यता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एनडीए से प्राप्त प्रशिक्षण और जीवन मूल्य कैडेटों को अपने जीवन में आगे बढ़ने में हमेशा सहायता प्रदान करते हैं। उन्होंने कैडेटों को भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए नई प्रौद्योगिकियों को सीखकर और उन्हें अपनाकर आगे बढ़ने की सलाह दी। उन्होंने यह विश्वास व्यक्त किया कि वे सशस्त्र सेवाओं के मूल्यों को आगे बढ़ाते हुए पूरे साहस और बहादुरी के साथ हर चुनौती का सामना करेंगे।
राष्ट्रपति पहली बार एनडीए की पासिंग आउट परेड के मार्चिंग दस्ते में महिला कैडेटों की भागीदारी देखकर बहुत प्रसन्न हुई। उन्होंने कहा कि आज का यह दिन सच्चे अर्थों में ऐतिहासिक है। उन्होंने यह विश्वास व्यक्त किया कि सभी महिला कैडेट भविष्य में देश और एनडीए को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगी।
राष्ट्रपति ने कहा कि शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए देश की सीमाओं और उसकी आंतरिक सुरक्षा बहुत आवश्यक है। हम ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की परंपरा का पालन करते हैं, लेकिन, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि, हमारी सेनाएं उन बाहरी या आंतरिक ताकतों का सामना करने में पूरी तरह से सक्षम और तैयार हैं जो देश की एकता और अखंडता की भावना को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करती हैं।

Related posts

भोजपुर:रेड क्रॉस ने किया बाढ़ विस्थापित 20 लोगों को राहत सामग्री वितरित।

rktvnews

भारतीय सेना की महत्वपूर्ण पहल: न्यूनतम चीरफाड़ वाली ग्लूकोमा शल्य चिकित्सा के लिए आर्मी हॉस्पिटल (आर एंड आर) में पहली बार उन्नत 3डी माइक्रोस्कोप का इस्तेमाल किया गया।

rktvnews

दरभंगा:महिला आई.टी.आई. में सुजुकी मोटर्स द्वारा कैम्पस प्लेसमेन्ट का किया गया आयोजन।

rktvnews

रायपुर : महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े शाला प्रवेश उत्सव में हुई शामिल।

rktvnews

रामगढ़:डीएमएफटी के तहत संचालित योजनाओं, चल रहे निर्माण कार्य को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक।

rktvnews

बागपत:जनपद के 1338 आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष कन्या पूजन कार्यक्रम किए गए आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment