RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

सीसीआई ने वोडाफोन में अपने वोटिंग अधिकार/शेयरधारिता को 14.6 प्रतिशत से बढ़ाकर वोडाफोन ग्रुप पीएलसी में 25 फीसदी से कम करने के लिये एटलस 2022 होल्डिंग्स लिमिटेड द्वारा प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।

नई दिल्ली/30 नवंबर।भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने वोडाफोन में अपने वोटिंग अधिकार/शेयरधारिता को 14.6 फीसदी से बढ़ाकर वोडाफोन ग्रुप पीएलसी में 25 प्रतिशत से कम करने के लिए एटलस 2022 होल्डिंग्स लिमिटेड द्वारा प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।
एटलस 2022 होल्डिंग्स लिमिटेड (एटलस) अमीरात टेलीकॉम ग्रुप कंपनी पीजेएससी (ईएंड) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। एटलस को 24 फरवरी 2022 को केमैन आइलैंड्स में वोडाफोन में ईएंड की मौजूदा 14.6 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने और रखने के उद्देश्य से शामिल किया गया था।
ईएंड एक दूरसंचार ऑपरेटर है जिसका मुख्यालय अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात में है, जिसे पहले एतिसलात समूह के नाम से जाना जाता था। ईएंड मध्य पूर्व एशिया और अफ्रीका के विभिन्न देशों में सेवाएं प्रदान करता है। न तो एटलस और न ही ईएंड की भारत में कोई उपस्थिति है (ईएंड की कोई भारतीय सहायक कंपनी नहीं है)। ईएंड के पास भारत में मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटर के रूप में काम करने का लाइसेंस नहीं है।
वोडाफोन ग्रुप पीएलसी (वोडाफोन) एक ब्रिटिश दूरसंचार ऑपरेटर है जिसका मुख्यालय न्यूबरी, इंग्लैंड में है। यह मुख्य रूप से यूरोप, अफ्रीका और एशिया में ग्राहकों को मोबाइल और फिक्स्ड-लाइन कनेक्टिविटी सेवायें, साथ ही कनेक्टिविटी से जुड़े उत्पाद और सेवायें प्रदान करता है। भारत में, वोडाफोन वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (VI इंडिया) और इसकी स्टेप-डाउन सहायक कंपनियों के माध्यम से दूरसंचार क्षेत्र में कार्यरत है। VI इंडिया मोबाइल टेलीफोन संबंधी सेवायें प्रदान करता है। इनमें ब्रॉडबैंड सेवायें, सामग्री और डिजिटल पेशकश (विभिन्न शीर्ष ऐप्स और सामग्री निर्माताओं के साथ साझेदारी में) और विभिन्न मूल्यवर्धित सेवायें शामिल हैं।
प्रस्तावित संयोजन वोडाफोन में अपने वोटिंग अधिकार/शेयरधारिता को 14.6 प्रतिशत से बढ़ाकर वोडाफोन ग्रुप पीएलसी में 25 फीसदी से कम करने के लिए एटलस के प्रस्तावित अधिग्रहण से संबंधित है। वोडाफोन में ऑन-मार्केट और/या ऑफ-मार्केट लेनदेन (प्रस्तावित संयोजन) की एक श्रृंखला के माध्यम से। सीसीआई के विस्तृत आदेश का पालन किया जायेगा।

Related posts

पटना: मुख्यमंत्री ने बिहटा औद्योगिक क्षेत्र में तीन प्रमुख इकाइयों का किया दौरा।

rktvnews

उद्यमी भारत – एमएसएमई दिवस’ 27 जून, 2023 को विज्ञान भवन में मनाया जाएगा।

rktvnews

वाइस एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी, एवीएसएम, एनएम ने नौसेना के उप प्रमुख का पदभार संभाला।

rktvnews

उमरिया:प्रधानमंत्री ने की विद्यार्थियों से परीक्षा पे चर्चा,जिले कि सभी विद्यालयों में हुआ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हरियाणा के रोहतक में साबर डेयरी प्लांट का लोकार्पण किया।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री आर. के. सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 25 फरवरी को करेंगे ‘शहीद स्मारक’ का लोकार्पण एवं धरहरा नहर के सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास।

rktvnews

Leave a Comment