RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बागपत:जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागपत का किया औचक निरीक्षण।

बागपत/उत्तर प्रदेश 26 नवंबर।उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश हैं कि अन्य विभाग विभागो के साथ साथ स्वास्थ्य सेवाओं में भी पारदर्शिता हो इसको देखा जाए और सरकारी अस्पताल पर पहुंचने वाले मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएं इसी के क्रम में आज उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने प्रदेश के समस्त जिलाधिकारी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए जिसके क्रम में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागपत का औचक निरीक्षण किया जिसमे आकस्मिक ड्यूटी पर तैनात डा मुकेश कुमार, दीपक, धर्मेंद्र सिंह फार्मासिस्ट तथा बीरम सिंह वार्ड ब्वॉय से मरीजों के संबंध में जानकारी प्राप्त की इसके बाद जच्चा बच्चा वार्ड में भर्ती प्रसूताओं के तिमारदारो से अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की पुछतांछ की, जिसमे एक प्रसूता नेहा महनवा के तीमारदार सविता और नंदो एवं मुजफ्फरनगर से आई प्रसूता शहजादी के तीमारदार मोहम्मद सलीम से अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पुछतांछ की जिस पर उन सब ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागपत में बहुत बेहतर सुख सुविधा स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं और मोहम्मद सलीम ने बताया कि अच्छी सुविधा होने के कारण मैं अपने तीनों बच्चों की डिलीवरी सीएचसी बागपत में कराई हैं सभी प्रसूताओं के परिजनों ने व्यवस्थाओं व चिकित्सकों की प्रशंसा की।
आज के आयुष्मान भव मेले में सुभारती मेरठ से आए डॉक्टर कुलराज सिंह सर्जन डा पलक महाजन ईएनटी से जिलाधिकारी ने वार्ता की फिर आयुष्मान कक्ष में प्रियंका आरोग्य मित्र आयुष्मान कार्ड के बारे में पुछतांछ की उस समय ग्राम डोलचा से आई किंजल उम्र 13 वर्ष के आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा था जिला अधिकारी द्वारा मौके पर ही चिकित्सा अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत को किंजल के बेहतर इलाज के लिए निर्देश दिए गए।
मोहम्मद सलीम ने जिलाधिकारी से एक गर्म गीजर लगवाए जाने की मांग की जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि तत्काल गीजर लगवाया जाए मरीजों को कोई भी असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
जिलाधिकारी ने इमरजेंसी वार्ड का भी निरीक्षण किया जिसमें बेहतर साफ सफाई मिली और सभी बेड व्यवस्थित तरीके से लग पाए गए उन्होंने व्यवस्था को देखकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉक्टर विभास राजपूत की कार्यशैली की प्रशंसा की उन्होंने कहा अन्य अस्पतालों की तुलना में बागपत सीएचसी पर बेहतर उपचार दिया जा रहा है परिसर में एक अच्छा माहौल भी स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति प्रतीत हो रहा है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा ,एसडीएम बागपत निकते वर्मा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक बागपत डॉक्टर विभास राजपूत ,सहित स्वास्थ्य विभाग के आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:नगर निगम के समक्ष नागरिक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले मिल्की अनाईठ एवं झोपड़पट्टी के लोगो ने किया धरना प्रदर्शन।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल चतरा द्वारा संचालित योजनाओं कि समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

बागपत:जनपद में भारतरत्न, लौहपुरूष सरदार बल्लभभाई पटेल की जयन्ती धूमधाम से मनायी गयी!”रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

गढ़वा : रंका मोड़, फेस स्किल सेंटर गढ़वा में विशेष प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:जीवन में हमेशा साकारात्मक सोच रखें बच्चें : आनन्द मिश्र

rktvnews

राजधानी रांची को क्राइम कैपिटल बनने से रोके मुख्य्मंत्री : प्रतुल शाह देव

rktvnews

Leave a Comment