RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

जगदीशपुर अनुमंडल पदाधिकारी ने जन संवाद में दिए वचन को निभाते हुए राशन कार्ड हेतु शिविर का कराया आयोजन।

जगदीशपुर/भोजपुर 23 नवंबर।जगदीशपुर प्रखंड के आदर्श ग्राम पंचायत दावां के पंचायत सरकार भवन के प्रांगण में खाद आपूर्ति विभाग के द्वारा राशन कार्ड बनाने हेतु शिविर का आयोजन किया गया। विगत दो माह पहले जन संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य अतिथि रहें अनुमंडल पदाधिकारी जगदीशपुर के समक्ष ग्रामीण जनता की शिकायत का निपटारा हेतु आज इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी जगदीशपुर के द्वारा सभी योग्य लाभुकों का आवेदन प्राप्त किया गया जिसमें कल करीब डेढ़ सौ पपत्र का जिससे नाम जोड़ने के लिए एवं 155 नए राशन कार्ड बनाने हेतु आवेदन प्राप्त किया गया। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने लाभार्थियों को आश्वासन दिया की दो माह के अंतर्गत सभी का राशन कार्ड प्रखंड के द्वारा निर्गत कर दिया जाएगा। ग्रामीणों ने अनुमंडल पदाधिकारी के प्रति खुशी जाहिर किया कि उन्होंने जो कहा था कि हम शिविर लगाकर के सभी का राशन कार्ड बनेंगे वह आज सफल रहा। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की मुखिया सुषमलता ,पंचायत सचिव संजीव कुमार कौशिक, कार्यालय सहायक रविंद्र कुमार राम एवं अन्य ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

Related posts

बक्सर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पश्चिम चंपारण जिला के थारू टोला घोटवा से की ‘प्रगति यात्रा’ की शुरुआत।

rktvnews

भोजपुर:श्रीमद्भागवत कथा से भक्तिमय हुआ विष्णु नगर, स्वामी रंगनाथाचार्य ने दिया आध्यात्म का संदेश।

rktvnews

आरा के चौमुखा में भंडारा एवं जागरण का आयोजन।

rktvnews

सारण:अध्यापक परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर सभी केंद्राधीक्षक एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों की की गई ब्रीफ़िंग।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:22 अक्टूबर 23

rktvnews

Leave a Comment