RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बिहार फोटोग्रफर्स एसोसिएशन भोजपुर ने स्ट्रीट फोटोग्राफी प्रतियोगिता व केक कटिंग कर मनाया वर्ल्ड फोटोग्राफी डे।

मोहम्मद जाहिद को मिला प्रथम पुरस्कार।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 19 अगस्त।बिहार फोटोग्राफर्स एसोसिएशन भोजपुर ने आज आरा शहर के रमना मैदान में वर्ल्ड फोटोग्राफी डे के अवसर पर स्ट्रीट फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया । इस फोटोग्राफी प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में अमित मिश्रा,मोहम्मद अशरफ आलम और प्रदीप रंजन कुमार थे। प्रतियोगिता में मोहम्मद जाहिद को प्रथम आशुतोष गोंड को द्वितीय और विकाश कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इन विजेताओं को संस्था के अध्यक्ष जयंत ओझा व सचिव चंदन कुमार द्वारा मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया गया। साथ में उपाध्यक्ष पंकज कुमार और कोर कमेटी के सदस्य जितेंद्र प्रसाद और सुमित कुमार द्वारा मनीष कुमार, सागर कुमार और सुनील कुमार को मेडल देकर संतावना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर बिहार फोटोग्राफर्स एसोसिएशन भोजपुर के अधिकारी और सदस्यों ने विजेताओं के साथ मिलकर केक काटा ।

Related posts

राजस्थान:चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा चुनाव प्रबंधन और कोर कमिटी की बैठक संपन्न।

rktvnews

उपचुनाव के नतीजों के बाद PK ने बताया : विधानसभा चुनाव में हमारी लड़ाई NDA से है, RJD से नहीं है।

rktvnews

अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस पर बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन संघ,भोजपुर के अध्यक्ष व महासचिव ने दी शुभकामनाएं।

rktvnews

बागपत:11 बागपत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के जनपद के 979 पोलिंग पार्टी रवाना स्थल व मतगणना स्थल का सामान्य प्रेक्षक ने लिया जायजा।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव ने आयुर्वेद प्रशिक्षण प्रत्यायन बोर्ड पहल पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

Leave a Comment